देहरादून: पैगंबर मोहम्मद के लिए विवादित बयान देने वाले दो नेताओं के खिलाफ भाजपा ने सख्त कार्रवाई की हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा भारत सरकार इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ को-ओपरेशन सचिवालय की अनुचित और संकीर्ण सोच वाले कमेंट्स को खारिज करती है। पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ओपरेशन के बयान की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मामले में ओआईसी के सचिवालय के बयानों पर दो टूक कहा कि उसका एजेंडा विभाजनकारी है। भारत ने पाकिस्तान के…
Day: June 6, 2022
कम्पनी पर लगाया करोड़ों का राजस्व हड़पने का आरोप
देहरादून: उत्तराखन्ड क्रान्तिदल (डेमोक्रेटिक) ने स्यान इन्फास्ट्रक्चर कंपनी पर करोड़ों रूपये के राजस्व को हड़पने का आरोप लगाया है। स्यान कंम्पनी कोडियाला से देवप्रयाग के बीच में सड़क निर्माण का कार्य कर रही है। यूकेडी का आरोप है कि स्यान इन्फास्ट्रक्चर कंपनी ने पाच करोड़ रूपये के राजस्व की प्राप्ति का आश्वासन देकर यह निर्माण कार्य लिया था।जिसमें कटिंग के दौरान पत्थर को बाजार में बेचने की अनुमति सरकार से ली गयी थी, साथ ही प्राप्त धनराशि से राजस्व मिलने की बात कही थी। लेकिन कंपनी ने धोखाधड़ी करके बोल्डर,ग्रीट…
मंकीपॉक्स को शुरुआती चरण में रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना जरुरी: डब्ल्यूएचओ
देहरादून: मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन सहित दुनियाभर के बड़े स्वास्थ्य संगठनों ने चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ इस बीमारी को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रहा है। संगठन के कहना है कि यह वायरस शुरुआती चरण में है और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने बहुत जरूरी हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि विश्व के गैर स्थानिक 27 देशों में मंकीपाक्स के 780 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। गैर स्थानिक वो देश हैं जहां यह बीमारी बाहर से आई है। 29 मई के…
2006 में वाराणसी पर हुए बम धमाके के दोषी की गाजियाबाद कोर्ट में आज होगी सुनवाई
देहरादून: 2006 में वाराणसी में हुए बम धमाके के दोषी की सजा पर गाजियाबाद कोर्ट में सुनवाई की जाएगी| दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलील सुनने के बाद अदालत फैसला सुनाएगी वाराणसी में वर्ष 2006 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में शनिवार को दोषी पाए गए आतंकी वलीउल्लाह की सजा पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में आज सोमवार को दोपहर दो बजे से सुनवाई होगी। सजा के प्रश्न पर दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलील सुनने के बाद अदालत फैसला सुनाएगी। सभी लोग…
बढ़ती गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना
देहरादून: प्रदेश में लगातार बढती गर्मी से लोग परेशानी में है I लेकिन इस बीच लोगों की परेशानी और बढ़ती नज़र आ रही है I मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ लू चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। इसलिए आपको अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। आने वाले दिनों में गर्मी में और अधिक वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना…
सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने बडाई सुरक्षा
देहरादून: रविवार को सलमान खान और उनके पिता के लिए एक धमकी भरा खत आया था जिसमें उन्हें जान से मारने की बात लिखी गई थी। इसके चलते मुंबई पुलिस ने एक्टर और उनके पिता की सुरक्षा को और भी ज्यादा चाक चौबंद कर दिया है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। खान परिवार की तरफ से शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस के अधिकारी सलमान खान के घर पहुंच चुके हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विधान भवन में संबोधित करेंगे संयुक्त सदन
देहरादून: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के एतिहासिक तथा गौरवशाली क्षण के लिए लखनऊ में रविवार से तैयारी हो रहीं है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 11 बजे विधान भवन मंडप में पहुंच चुके हैं। इस विशेष सत्र में विधान सभा तथा विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष समेत सभी सदस्य शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के अपने चार दिवसीय दौरे के चौथे और अंतिम दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द विधान भवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान मंडल के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर किया जा रहा है। विधान…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, सीएम धामी के साथ लिया घटनास्थल का जायजा
देहरादून: यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रही मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस दुर्घटना के बाद वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात देहरादून पहुंचेI उन्होंने सीएम धामी के साथ घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों व मौजूदा हालतों का जायजा लियाI शिवराज सिंह के देहरादून पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित कंट्रोल रूम से राहत एवंम बचाव कार्यों को मोनिटर करते रहेI उन्होंने घटना की खबर के बाद देहरादून पहुंचे मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दीI सीएम धामी ने कहा…
यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, चालक सहित 26 की मौत
देहरादून: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी के डामटा के पास एक बस के खाई में गिरने से चालक सहित 26 यात्रियों की मौत हो गई है।बस में कुल 28 यात्री सवार थे। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताये जा रहे हैंI स्थानीय पुलिस के मुताबिक डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहनेवाले हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया । हादसे की सूचना पर उत्तराखंड के…
