भारतीय किसान मोर्चा के 57 संगठनों ने की भाजपा को सजा देने की अपील

देहरादून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय किसान मोर्चा के तहत 57 संगठनों ने भाजपा को सजा देने पर सहमति जताई है। भाकियू ने इसके लिए प्रदेश के वोटरों के नाम पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संकिमो का एसएसएम के साथ कोई रिश्ता नहीं हैI ट्रेड यूनियन के साथ उनका रिश्ता जारी रहेगा। भारतीय किसान मोर्चा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उसमें कहा है कि वह इस चुनाव में भाजपा को सजा देने के लिए कार्य करेंगे। जिसके तहत वह आम लोगों…

सात फरवरी से होगा औली में साहसिक खेलों का आयोजन

देहरादून: राज्य के प्रसिद्ध साहसिक खेलों लिए जाने जाने वाले औली में 7 फरवरी से राष्ट्रीय शीतकालीन खेल शुरू होने वाले हैं। इन खेलों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। कोरोना के संक्रमण के चलते पिछले वर्षों औली में साहसिक खेलों का आयोजन नहीं हो पाया था। परंतु इस वर्ष कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए इस आयोजन को किया जाएगा। साहसिक खेलों में राज्य सहित अन्य राज्यों से 16 टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने जानकारी देते…

उत्तराखंड में मौसम ने ली फिर करवट, ऊंचे स्थानों पर जमकर हो रही बर्फबारी

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश होने के साथ ऊंचे स्थानों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते समूचे प्रदेश में शीतलहर का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। भारी बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने इसे कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होना बताया हैI जिस कारण 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा, वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून हरिद्वार सहित कुछ पहाड़ी…

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

देहरादून: पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कुछ प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। कांग्रेस के केंद्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने यह सूची जारी की है, सूची में केंद्रीय आला नेताओं के अलावा बतौर स्टार प्रचारक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शामिल किया गया…

देवप्रयाग तीन धारा के पास गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत सात घायल

देहरादून: ऋषिकेश देवप्रयाग के बीच तीन धारा के पास एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में चालक सहित 9 लोग सवार थे। जिनमें दो लोगों की मौत व सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। गुरुवार सुबह ऋषिकेश से देवप्रयाग की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें दो लोगों की मौत होने की खबर है। वही 7 लोग घायल बताए जा…

प्रियंका गांधी ने किया कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, भाजपा पर साधा निशाना

देहरादून: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के आगामी चुनावों के तहत पार्टी का घोषणापत्र भी जारी कर किया। जिसमें महिला वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की गई है। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की…

सार्वजनिक संपत्ति को नहीं हुआ  नुकसान: नित्यानंद राय

देहरादून: बुधवार को बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने धारा 370 हटने के बाद अब तक कुल 439 आतंकीयों के मारे जाने व प्रदेश में 541 आतंकी संबंधित गतिविधियां के होने कि जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को एक लिखित जवाब में कहा की, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक 541 आतंकी घटनाएं हुई। इसके साथ ही 439 आतंकवादी मारे गए। इन घटनाओं में 98 नागरिकों की मौत…

आम बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव न होने से कर्मचारियों और शिक्षकों में निराशा

देहरादून: 2022 के आम बजट के पेश होने के बाद में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों और शिक्षकों में निराशा का भाव है। जिसके बाद आम बजट पर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ रहे संगठनों ने मिलिजुली प्रतिक्रिया दी है। संगठनों का कहना है कि 14 प्रतिशत सरकारी अंशदान पर आयकर छूट तो स्वागत योग्य कदम है, लेकिन बेहतर होता कि अगर सरकार पुरानी पेंशन को बहाल कर दे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने मामले में कहा…

विदेश जाने के लिए सही एजेंसी का करें चुनाव: रोहित कुमार

देहरादूनः विदेश जाकर काम करने के इच्छुक लोग सही एजेन्सी का चुनाव कैसे करें इसको लेकर इंटरनेशनल सर्विसेज के प्रबंधक निदेशक मोहित कुमार ने आज एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित की| इस दौरान मोहित कुमार ने बताया कि विदेश जाने के लिए अप्लाई करने से पूर्वे एजेंसी की भली भांति जांच कर ले| देहरादून के राजपुर रोड, जाखन, स्थित चोपड़ा कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस वार्ता के दोरान मोहित कुमार ने कहा “आजकल का युवा वर्ग विदेश में काम करने को लेकर बड़ा ही उत्सुक और उत्साहित रहता है। परन्तु इसी अति…

राहुल गांधी के बयान पर निर्मला सीतारमणका पलट वार

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार के बजट को शून्य बताया है| जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलट वार किया है| आम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि मैं आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं, लेकिन उनसे नहीं जो बिना होम वर्क किए आते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की बेरोजगारी और विकास दर पर भी…