देहरादून: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के आगामी चुनावों के तहत पार्टी का घोषणापत्र भी जारी कर किया। जिसमें महिला वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की गई है। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की…
Day: February 2, 2022
सार्वजनिक संपत्ति को नहीं हुआ नुकसान: नित्यानंद राय
देहरादून: बुधवार को बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने धारा 370 हटने के बाद अब तक कुल 439 आतंकीयों के मारे जाने व प्रदेश में 541 आतंकी संबंधित गतिविधियां के होने कि जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को एक लिखित जवाब में कहा की, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक 541 आतंकी घटनाएं हुई। इसके साथ ही 439 आतंकवादी मारे गए। इन घटनाओं में 98 नागरिकों की मौत…
आम बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव न होने से कर्मचारियों और शिक्षकों में निराशा
देहरादून: 2022 के आम बजट के पेश होने के बाद में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों और शिक्षकों में निराशा का भाव है। जिसके बाद आम बजट पर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ रहे संगठनों ने मिलिजुली प्रतिक्रिया दी है। संगठनों का कहना है कि 14 प्रतिशत सरकारी अंशदान पर आयकर छूट तो स्वागत योग्य कदम है, लेकिन बेहतर होता कि अगर सरकार पुरानी पेंशन को बहाल कर दे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने मामले में कहा…
विदेश जाने के लिए सही एजेंसी का करें चुनाव: रोहित कुमार
देहरादूनः विदेश जाकर काम करने के इच्छुक लोग सही एजेन्सी का चुनाव कैसे करें इसको लेकर इंटरनेशनल सर्विसेज के प्रबंधक निदेशक मोहित कुमार ने आज एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित की| इस दौरान मोहित कुमार ने बताया कि विदेश जाने के लिए अप्लाई करने से पूर्वे एजेंसी की भली भांति जांच कर ले| देहरादून के राजपुर रोड, जाखन, स्थित चोपड़ा कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस वार्ता के दोरान मोहित कुमार ने कहा “आजकल का युवा वर्ग विदेश में काम करने को लेकर बड़ा ही उत्सुक और उत्साहित रहता है। परन्तु इसी अति…
राहुल गांधी के बयान पर निर्मला सीतारमणका पलट वार
देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार के बजट को शून्य बताया है| जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलट वार किया है| आम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि मैं आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं, लेकिन उनसे नहीं जो बिना होम वर्क किए आते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की बेरोजगारी और विकास दर पर भी…
7 से 9 फरवरी तक औली में स्कीइंग और रोमांच का खेल,220 खिलाड़ी होंगे शामिल
देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में 7 से 9 फरवरी तक औली की बर्फीली ढलानों में स्कीइंग रोमांच और रफ्तार का खेल शुरु होने जा रहा है।आजकल औली की ढलानें बर्फ से लकदक है। अभी भी औली की ढलानों में डेढ़ से दो फीट तक बर्फ मौजूद है, जो स्कीइंग प्रतियोगिता के लिए पर्याप्त है। इस बार औली में महिला-पुरुषों की विविध स्कीइंग स्पर्धा सीनियर एवं जूनियर लेवल में होने जा रही है। जिसको लेकर उत्तराखंड औलंपिक एसोसिएशन ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। आयोजन समिति स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड…
राज्य के कई स्थानों पर हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश
देहरादून: मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। जिस कारण ठंड में इजाफा हो सकता है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि राजधानी देहरादून में सुबह हल्के कोहरे के बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल आई। मौसम केंद्र ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के होने व 25 सौ मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया वर्चुअली संबोधित
देहरादून: प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार के दूसरे दिन देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर वर्चुअली संबोधित कर उनमे जोश भरा। सभी 13 जिलों में कार्यकर्ताओं ने एलईडी व डिजिटल स्क्रीन पर पीएम मोदी को सुना। पीएम ने इस दौरान यह भी कहा कि देशभर में बजट की सराहना हुई है। देहरादून में सुभाष रोड स्थित एक होटल में पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष…
उत्तरखंड में कांग्रेस के स्टार प्रचारक फूकेंगे चुनावी समर में जान
देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी जंग छिड चुकी है पार्टियां अपने प्रचार-पसार में जुट गयी हैI ऐसे में प्रदेश में सत्ता के दावेदारों में से प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली हैI चुनावी समर में जान फूंकने के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में स्टार प्रचारक रहेंगे। चुनाव आयोग ने भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी…
उत्तरखंड में कांग्रेस के स्टार प्रचारक फूकेंगे चुनावी समर में जान
देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी जंग छिड चुकी है पार्टियां अपने प्रचार-पसार में जुट गयी हैI ऐसे में प्रदेश में सत्ता के दावेदारों में से प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली हैI चुनावी समर में जान फूंकने के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में स्टार प्रचारक रहेंगे। चुनाव आयोग ने भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी…
