सुरेश जोशी बोले कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में खोट

देहरादून: प्रदेश में चुनाव प्रचार के चलते पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैI साथ ही पार्टियों द्वारा एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी शुरु हो गया हैI इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हरिद्वार दौरे पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी गंगा में कितनी भी डुबकी लगा लें, उनके द्वारा हिंदू और हिंदुत्व को लेकर किए गए पाप नहीं धुलने वाले। उनके नकली जनेऊधारी के असली रूप को उत्तराखंड की जनता पहचान…

सुरेश जोशी बोले कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में खोट

देहरादून: प्रदेश में चुनाव प्रचार के चलते पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैI साथ ही पार्टियों द्वारा एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी शुरु हो गया हैI इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हरिद्वार दौरे पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी गंगा में कितनी भी डुबकी लगा लें, उनके द्वारा हिंदू और हिंदुत्व को लेकर किए गए पाप नहीं धुलने वाले। उनके नकली जनेऊधारी के असली रूप को उत्तराखंड की जनता पहचान…

नैनीताल में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रास्तों के ठीक होने तक नहीं मिलेगी एंट्री

देहरादून: प्रदेश में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। हिमपात के बाद शहर के संपर्क मार्गों के साथ ही आंतरिक मार्गो में फिसलन बनी हुई है। जिसके कारण वाहनों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। नैनीताल आने वाले वाहनों को काठगोदाम, कालाढूंगी और ज्योलीकोट पर ही रोका जा रहा है। यातायात सुगम होने के बाद ही वाहनों को नैनीताल में एंट्री दी जाएगी| नैनीताल में गुरुवार सुबह…

मैक्स खाई में गिरने से चमोली जनपद में तीन लोगों की मौत

देहरादून: घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन युवाओं की मौत हो गई है। क्षेत्र में मौसम बेहद खराब था, जिससे रात में किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को हादसे का पता चला। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वह जंगल का क्षेत्र है। मामले में, रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था। शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से…

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने कि तिथि तय, 8 मई को खुलेंगे कपाट

देहरादून: बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट में विधिविदान से खुलेंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर में पौराणिक परंपराओं के अनुसार राज महल में तिथि निर्धारित की गई। राजमहल में वसंत पंचमी के अवसर पर पूजा अर्चना तथा पंचाग गणना के बाद केदारनाथ मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की उपस्थिति में धर्माचार्यों ने कपाट खुलने की तिथि तय की।

जेपी नड्डा और नितिन गडकरी का उत्तराखंड दौरा हुआ तय

देहरादून: उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया हैं। नड्डा छह फरवरी को उत्तरकाशी जाएंगे, जबकि गडकरी सात फरवरी को देहरादून में भाजपा के दृष्टिपत्र को जनता को समर्पित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह फरवरी को हरिद्वार संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में जनता से वर्चुअली संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह फरवरी…

राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वर्चुअली सभा को करेंगे संबोधित

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में किच्छा और हरिद्वार जिले में ज्वालापुर पर अपनी छोटी सभाओं के साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों के 140 स्थानों पर कार्यकर्त्‍ताओं को वर्चुअली संबोधित कर जीत का मंत्र देंगे। किच्छा में मंडी में राहुल किसानों के बीच जाएंगे। किसानों को लुभाने के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास कर रही है। जिसके चलते राहुल किसानों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही पार्टी ऋण माफी का वायदा कर किसानों को रिझाने की कोशिश करती रही है। किच्छा के बाद…

रिटा. मेजर जनरल सी.के. जखमोला आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल

देहरादून: रिटा. मेजर जनरल सी.के. जखमोला आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैंI प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘‘राजीव भवन’’ देहरादून में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव बल्लभ की उपस्थिति में रिटा. मेजर जनरल सी.के. जखमोला ने आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ,गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी उपस्थित थे।

जुनून को पूराकरने में प्रेरणादायक हैं अमरजीत सिंह चावला: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में टर्बन ट्रैवलर के नाम से लोकप्रिय अमरजीत सिंह चावला ने मुलाकात कीI अमरजीत सिंह चावला वो सख्श हैं जिन्होंने नई दिल्ली से लंदन की 33000 किलोमीटर यात्रा वाहन द्वारा सड़क मार्ग से पूरी कीI उन्होंने 150 दिनों की इस यात्रा के दौरान 33 देशों का भ्रमण किया | इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि टर्बन ट्रैवलर अमरजीत सिंह चावला जिस प्रकार वरिष्ठ नागरिक होते हुए भी अपनी यात्राओं के जुनून को पूरा कर रहे हैं, वह…

आप ने लगाया भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप, थाने में की प्राथमिकी दर्ज

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और रायपुर से प्रत्याशी नवीन पिरशाली ने आज प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने बुधवार को आप पार्टी कार्यालय में हुए हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर पर लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा ही इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया।कहा कि लोकतंत्र का जो पर्व चल रहा है उसमें बाधा डालने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया। रायपुर में आम आदमी पार्टी को बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है । वहां की जनता काफी समय से…