खटीमा के रंदीप पोखरिया बने विहिप के उत्तराखंड सह प्रांत मंत्री

खटीमा। उत्तराखंड के विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता माने जाने वाले खटीमा निवासी रंदीप भाई पोखरिया को एक बार फिर प्रमुख जिम्मेदारी से नवाजा है। रंदीप पोखरिया को विश्व हिंदू परिषद का सह प्रांत मंत्री उत्तराखंड बनाया गया है। उत्तराखंड का सह प्रांत मंत्री बनने पर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की बधाई मिल रही है। बता दें कि, रंदीप भाई पोखरिया अपने छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। जिसके बाद उन्होंने हिंदुत्व विचारधारा के चलते बजरंग दल और विहिप के विभिन्न पदों पर…

मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

खाद्य पदार्थो के लिए सैंपल मसूरी। दीपावली और त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने शहर में कई मिठाई की दुकानों में छापेमारी कर नमूने लिए। नमूनों से पता लगाया जा रहा है कि दुकान में मिठाई कब बनी और कब तक ठीक रहेगी। टीम ने बताया कि एफएसएसएआई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की नई एडवाइसरी के अनुसार सभी दुकानों को काउंटर पर रखीं मिठाइयों के साथ उनके बनने और खराब होने की तारीख लिखनी होगी। मसूरी खाद्य…

त्योहारी सीजन में पुलिस के सामने कई चुनौतियां

हरिद्वार। दीपावली, धनतेरस और भैयादूज इन सभी त्योहारों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में कोविड गाइडलाइन का पालन कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि, पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही व्यापारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। त्योहारों के शुरू होने से पहले ही हरिद्वार पुलिस बाजारों में फ्लैग मार्च कर रही है। पोस्टर, बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस…

त्योहारी सीजन के लिए पुलिस महकमे ने कसी कमर

दून में ऐसी होगी कानून व्यवस्था देहरादून। दीपावली समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी बढ़ाई है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए देहरादून को 8 जोन में बांटा गया है। साथ ही शहर में 21 सेक्टर तैयार किए गए हैं। इन सभी क्षेत्रों में 50 सब इंस्पेक्टर समेत पीएसी की कई कंपनियां तैनात रहेंगी। प्रत्येक जोन की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए नोडल अधिकारी…

उत्तराखंड के 6 शहरों में दीपावली पर जलेंगे केवल ग्रीन पटाखे

प्रदूषण को लेकर एनजीटी हुआ सख्त केवल दो घंटे ही जलाए जा सकेंगे पटाखें उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर और हल्द्वानी के लिए गाइड लाइन जारी देहरादून। एनजीटी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड में पटाखे जलाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार राज्य के 06 शहरों में दीपावली में केवल ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे। इसके लिए भी समय निर्धारित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गाइडलाइन के अनुसार राजधानी देहरादून,…