मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों के साथ वाईब्रेंट विलेज योजना के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी वाईब्रेंट विलेज में जाकर देखें कि उन गांवों में किन-किन सेवाओं की सख्त आवश्यकता है।           मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज के तहत क्षेत्र में अटल स्कूलों की शुरूआत की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से इन गांवों में और क्या-क्या गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं, इस दिशा में भी कार्य किया जाए। उन्होंने वाईब्रेंट विलेज के लिए योजनाओं को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क,…

ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून की तरह कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता-सीएम पुष्कर सिंह धामी,ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़़ कार्यवाही के निर्देश,2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी मात्र बैठकों तक सीमित न रहे बल्कि ऑनरशिप लें-मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य में ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून की तरह कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता है। सीएम श्री धामी ने उत्तराखण्ड में नशे की सप्लाई चैन तोड़ने के लिए पुलिस विभाग को नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों व ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़़ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने आगामी 26 जून को वर्ल्ड एन्टी ड्रग्स डे के अवसर पर…

वन्दे मातरम ट्रेनिंग एण्ड एजुकेशन फाउण्डेशन के संस्थापक पूर्व सैनिक राजेश सेमवाल को 02 लाख का चेक भेंट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को कैंप कार्यालय में वन्दे मातरम ट्रेनिंग एण्ड एजुकेशन फाउण्डेशन के संस्थापक पूर्व सैनिक राजेश सेमवाल ने मुलाकात की और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया। मंत्री गणेश जोशी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा व्यक्त की और संस्था के अध्यक्ष को आर्थिक सहायता के तौर पर 02 लाख रुपए का चेक भेंट किया। गौरतलब है कि वन्देमातरम ट्रेनिंग एजुकेशन फाउण्डेशन संस्थापक / अध्यक्ष सेवानिवृत सैनिक राजेश सेमवाल के द्वारा विगत…

जोशीमठ प्रभावितों के लिए राज्य के सभी आईएएस मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देंगे 1 दिन का वेतन…

जोशीमठ में आई आपदा को लेकर जहां हर कोई दुआ मांग रहा है।  शासन-प्रशासन मुस्तैद है। राहत बचाव कार्य जोरो शोरो से चल रहा है। वहीं अब इस मुहीम नें उत्तराखंड राज्य के आईएएस भी जुड़ गए है। सीएम धामी के एक माह के वेतन देने की घोषणा के बाद अब राज्य के सभी आईएएस मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1 दिन का वेतन देंगे। इसके लिए वित्त विभाग उत्तराखंड को पत्र लिखा गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ प्रभावितों की मदद करने के लिए उत्तराखंड के आईएएस अधिकारियों…

सीएम धामी ने जोशीमठ में अधिकारियों और लोगों से की मुलाकात,कही ये बात…

Joshimath Update: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ में है। वह यहां फुल एक्शन में दिख रहे है। लगातार बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने आज जोशीमठ अंतर्गत सुनील आइटीबीपी कैंप में सेना, आइटीबीपी, एनडीआरएफ और भू-धंसाव की जांच में लगे विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों से वार्ता कर जोशीमठ में भू-धंसाव के कारणों पर चल रहे अध्ययन और शोध…

उत्तराखंड पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, आयोग अधिकारी सहित चार गिरफ्तार…

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से भर्ती पेपर लीक का मामला सामने आया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने हाल ही में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का खुलासा किया है। मामले में एसटीएफ ने लोक सेवा आयोग के अधिकारी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 22 लाख 50 हजार रुपयों की बरामदगी भी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में 8 जनवरी रविवार को हुई पटवारी भर्ती की परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट आ…

देहरादून: जंगलों को किया गंदा तो सख्त कार्रवाई, एकत्र किया गया 8 कुंटल प्लास्टिक कूडा…

डोईवाला। देहरादून वन प्रभाग अंतर्गत थानों रेंज के विभिन्न जगहों पर वन स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी नत्थी लाल डोभाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में सड़कों के दोनों ओर कूड़ा कचरा एकत्रित कर उसको एक सुरक्षित स्थान में निस्तारित किया गया। वनक्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों को यदि गंदा करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। नत्थीलाल डोभाल द्वारा बताया गया कि सडक‌ के दोनों तरफ से…

उत्तराखंड में 22 जनवरी को होगी इस भर्ती की परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी…

UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। अगर आपने भी फॉरेस्ट गार्ड के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (uttarakhand public service commission) की ओर से भर्ती को  लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि आयोग फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा (UKPSC Forest Guard Admit Card) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को प्रदेश के 13 जिलों में परीक्षा कराई जाएगी। जिसके लिए आयोग 12 जनवरी…

जोशीमठ आपदा: पुनर्वास पैकेज का निर्धारण करने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन…

Joshimath Sinking: जोशीमठ में हालात नाजुक बने हुए हैं। भूधंसाव के बीच जोशीमठ में बारिश ने भी नई मुसीबत खड़ी कर दी है। 11 जनवरी की रात जोशीमठ में बारिश हुई। ऐसे में राज्य सरकार जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो पुनर्वास पैकेज का निर्धारण करेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र में भूधंसाव से प्रभावित भवन मालिकों/परिवारों के विस्थापन के लिए विशेष…

डोईवाला क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन…

डोईवाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व विधायक प्रत्याशी डोईवाला के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डोईवाला क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती व विरोध में लच्छीवाला बिजली घर पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने सांकेतिक धरना देते हुए कहा गया कि यदि आगामी सोमवार तक बिजली की व्यवस्था सही नहीं हुई तो सोमवार को लच्छीवाला बिजली घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य गौरव सिंह ने कहा किस सर्दी के मौसम में बिजली की कटौती जहां लोगों को पानी गर्म चाहिए…