उत्तराखंड में पोलिंग बूथों पर लगी मतदाताओं की लम्बी कतार, 632 प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला

देहरादून: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार सुबह 8:00 बजे से मतदान जारी है।सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें पोलिंग बूथों पर नजर आ रही है। वही युवा वोटरों में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार पोलिंग की अवधि 1 घंटा बढ़ा दी गई है, जिसके तहत अब शाम 6:00 बजे तक लोग अपना वोट कर सकेंगे। मतदाताओं की बात करें तो पूरे प्रदेश में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं। जिसमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39…

मदन कौशिक का विजय रथ रोकने के लिए कांग्रेस की पूरी तैयारी

देहरादून: हरिद्वार शहर हिंदू बाहुल्य सीट है। आजादी के बाद से अब तक पांच बार कांग्रेस विजयी रही तो छह बार भगवा लहराया है। अलग राज्य बनने के बाद मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कब्जा है। हिंदू वोटरों और अपनी मजबूत टीम की बदौलत मदन कौशिक ने लगातार चार बार विधायक बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया है। हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट हरिद्वार शहर भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले में फंसी है। यहां से लगातार चार बार के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला

देहरादून: भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में प्रचार कर रहे हैं। जिसके चलते वह शुक्रवार को हरिद्वार में मौजूद रहेI उन्होने वहा श्री हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्हाेंने स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज के साथ कन्या पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की लहर है। इस बार पिछली बार से भी अधिक सीटों पर…

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज घनसाली में जनसभा को करेंगे संबोधित

देहरादून: उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी क्रम में इन दिनों उत्तराखंड में केंद्रीय नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। जिसके चलते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड पहुंकर टिहरी जिले के घनसाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी को रामनगर में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एमपी कॉलेज मैदान में चुनावी रैली की तैयारियां की जा रही हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता भी रैली को संबोधित…

सरकार ने किया पेयजल सिस्टम को ठप बिना पेयजल के ही बिछा दीं पानी की लाइनें: गौरव बल्लभ

देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में भाजपा की जल जीवन मिशन योजना को लेकर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े छह लाख घरों में पानी के नल लगाए जिनमे से 80 फीसदी नलों मे पानी की सुविधा ही नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने राज्य में पूरे पेयजल सिस्टम को ठप कर दिया बिना पेयजल योजना के ही पानी की लाइनें बिछा दीं। गौरव बल्लभ ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में…

मतदान के दिन साफ और खुशनुमा रहेगा मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं बात की जाए मौसम कि तो मतदान के दिन मौसम साफ और खुशनुमा रहने की उम्मीद है। जबकि, 14 फरवरी के बाद बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। जबकि ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले के कुछ भागों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 12 को भी मैदानी क्षेत्रों में सुबह व शाम को कोहरा और धुंध छाई रहेगी। 13 और 14 को मौसम साफ रहेगा। 14 के…

प्रदेश कि जनता डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर: सीएम धामी

देहरादून: प्रदेश के सीएम धामी आज सिमकुना गांव हेलीकाप्टर के जरिए पहुंचे। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धामी ने कपकोट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान डबल इंजन के लाभ गिनाए और लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डंबल इंजन का विकास बोल रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिल रहा है। जनता जर्नादन भाजपा के साथ है। अन्य दलों के लोग…

बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर स्थित एनआईटी उत्तराखंड के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एनआईटी उत्तराखंड के मैदान में भारी पुलिस फोर्स तैनात हुई है। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, तीरथ रावत, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे हैं। यहां उन्होंने गढ़वाली में अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा कि चुनाव मैदान में होने के बावजूद पूर्व में मैं देवभूमि आया। देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। बाबा केदार ने मुझे पुकारा…

मनीष सिसोदिया संभालेंगे चुनावी रण में मोर्चा

देहरादून: चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरु कर दिया हैI इस क्रम में आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। साथ ही वह प्रचार के अंतिम दिन तक सिसोदिया चुनावी रण में मोर्चा संभालेंगे। पार्टी प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर प्रचार, जनसभाएं और रोड शो करेंगे। इससे पहले भी सिसोदिया उत्तराखंड के कई दौरे कर चुके हैं। आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने बताया…

उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक से किया जायेगा सम्मानित

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 06 जिंदगियों को बचाने के लिए कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 05 जुलाई 2019 की रात्रि देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के दशमेश विहार कालोनी में विक्रांत के घर पर कार में आग लगने की जानकारी मिली थी। आग लगने की जानकारी पर चीता मोबाईल ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर तत्काल मौके…