यूक्रेन से 240 उतराखंड के छात्रों की वापसी,युक्रेन के युद्धक्षेत्र में फंसे 15 छात्र

देहरादून : यूक्रेन में फंसे उतराखंड के छात्रों को अपने वतन वापस लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है I अभी तक 240 छात्र लौट चुके है I हालाँकि अभी भी यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में उत्तराखंड के 15 छात्र फंसे हुए हैं। अपर सचिव अतर सिंह की ओर से यह जानकारी जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के कुल 286 छात्रों में से अब तक 240 छात्र अपने वतन वापस आ चुके हैं। जिसमे से 15 छात्र अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं और…

मतगणना के लिए भाजपा की तैयारी, प्रल्हाद जोशी बोले- मतगणना के दौरान आंख-कान-नाक खुले रखें अभिकर्ता

देहरादून : विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय शेष रह गया है I इसी के मद्देनज़र भाजपा पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। इस क्रम में सोमवार को एक होटल में आयोजित पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों व प्रत्याशियों की बैठक हुई I जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने सभी को मतगणना से संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना के दौरान अभिकर्ता अपने आंख-कान-नाक खुले रखें। केंद्रीय मंत्री जोशी ने…

घरेलु कलह के चलते महिला ने फंसी लगाकर की आत्महत्या

देहरादून : ज्वालापुर से एक मामला सामने आया है जिसमे घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं ,पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में पहला कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मृतका के पति से बात कर मामले में और भी जानकारी जुटाई है।  वहीं ,ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम को भूमानंद अस्पताल से एक सूचना मिली कि एक विवाहिता सोनिया (26) निवासी नयागांव को उसके पति…

गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र, पोस्टल बैलेट को रद्द करने की मांग

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलट पर धांधली का मामला पिछले कुछ दिनों से चल रहा है I जिसके लिए कांग्रेस जमकर विरोध कर रही है I इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में ईटीपीबीएस वाले मतदाताओं को जारी मतपत्रों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ऐसे मतों को निरस्त करवाए जाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों की…

बस चालक की लापरवाही से पलटी बस, 15 यात्री घायल

देहरादून : उत्तराखंड के सितारगंज में एक बड़ा हादसा हो गया है I जहाँ एक बस के पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था। जिस कारण चालक ने  गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। बता दे कि सोमवार को सितारंगज में एक बस चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर…

मतगणना से पहले उतराखंड में भाजपा महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री , पार्टी नेताओ से की मुलाकात

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में 3 दिन का समय शेष बाकी है I इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहाँ पहुँच उन्होंने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर सलाह की। उसके बाद सुभाष रोड स्थित एक होटल में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ मतगणना के बाद की स्थिति पर बातचीत की ।  बता दे कि प्रदेश में 10 मार्च को मतगणना के परिणाम सामने आ जायेंगे । इसी बीच मतगणना से पहले…

घर से ड्यूटी के लिए निकला कुमांऊ रेजिमेंट का जवान 7 दिन से लापता

देहरादून : कुमाऊं रेजिमेंट के जवान के 7 दिन से लापता होने से हड़कंप मच गया है। जवान के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से बेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई है। हालाँकि, मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हल्द्वानी से ड्यूटी को निकले बिठौरिया नम्बर एक निवासी हिमांशु सिंह (23) कुमाऊं रेजिमेंट का जवान है। जो इन दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात है। जवान के चाचा डिगर सिंह ने बताया कि हिमांशु 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था।…

भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट का दावा, कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को संपन्न हो चुके है I वहीं आगामी 10 मार्च को मतदान के परिणाम आने हैं। राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से अपनी सरकार बनाने की कसरत में जुट गए हैं। इसी बीच भाजपा के बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर इन सभी को भाजपा में लाया जाएगा। कहा कि कांग्रेस के कई बडे़ नेता व विधायक प्रत्याशी उनके संपर्क…

पुष्प उत्पादन से बढ़ाई जा सकती है काश्तकारों की आर्थिकी,उत्तराखंड में विभिन्न प्रजाति के पुष्प: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने शनिवार को राजभवन में वसंतोत्सव का कर्टेन रेजर जारी करते किया। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आगमी आठ और नौ मार्च को राजभवन में वसंतोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत पुष्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा हैI जिसके चलते आठ मार्च सुबह 10 से शाम छह बजे तक और नौ मार्च को सुबह नौ से शाम चार बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न…

यूक्रेन से भारत वापसी पर बच्चो से लगाये जा रहे मोदी के जयकारों पर गणेश गोदियाल ने ली चुटकी

देहरादून: यूक्रेन से भारत के नागरिकों की वापसी के बाद जिस तरह से भाजपा नेताओं की ओर से पीएम की जय-जयकार के नारे लगवाए जा रहे हैं, उस पर कांग्रेस ने व्यंग किया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री की स्थिति को ही हास्यास्पद बना दिया है। यूक्रेन से रेस्क्यू कर लाए गए बच्चों से पीएम मोदी के जय-जयकार के नारे लगवाए जा रहे हैं। जिसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि…