देहरादून : शुक्रवार शाम को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के लोहली के पास काकड़ीघाट से खैरना जा रही स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में मौजूद विपिन चन्द्र तथा चन्दन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलने पर खैरना चौकी से गिरीश चंद्र टम्टा तथा हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों घायलों को बहुत मुश्किल के बाद वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को निजी वाहन से खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ डॉ. श्रीनेत्र ने बताया कि…
Category: उत्तराखंड
नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मारी हैट्रिक
देहरादून : चुनाव के परिणाम के बाद किसी को हाथ जीत लगी तो किसी को हार का सामना करना पड़ा I लेकिन इस बीच प्रदेश में फिरसे भगवा लहराता हुआ नजर आया I वही उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत को 1798 वोट से शिकस्त दी I इस बार जीत की हैट्रिक पूरी की। राज्य गठन के बाद हुए पांच विधानसभा चुनाव में चार बार वह यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। सुबोध…
हरीश रावत ने लालकुआं क्षेत्र से हार पर जारी किया भावुक संदेश
देहरादून : विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से एक ओर आशा तथा दूसरी ओर निराशा का भाव उमड़ रहा है I चुनाव की हार जीत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हरीश रावत के साथ-साथ यह उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके राजनीतिक भविष्य के साथ उन मुद्दों पर भी बहस शुरू हो गई है, जिन्हें वह उठाते रहे हैं। अपनी पराजय पर हरदा…
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
देहरादून : प्रदेश में एक बार फिरसे भगवा बुलंद हुआ I गुरुवार को विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से भाजपा ने सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है I अपनी विधानसभा सीट खटीमा से मुख्यमंत्री धामी की पराजय हुई I जिसके बाद आज मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने…
जनता के जनादेश को हम स्वीकार करते हैं: प्रीतम सिंह
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दून की चकराता सीट से जीत हासिल की है| चकराता की जनता को आभार प्रकट करते हुए प्रीतम ने कहा कि, जनता ने जो जनादेश दिया है, हम उसको स्वीकार करते हैं। हम इस बात का आकलन करेंगे कि हमसे कहां चूक हुई। इसकी समीक्षा की जाएगी। प्रीतम ने आगे कहा, उत्तराखंड की जनता ने हमें क्यों स्वीकार नहीं किया। आने वाले दिनों इसका आकलन किया जाएगा। हम जनता की अदालत में हर पांच साल बाद जाते हैं और…
आप को मिली पंजाब में बहुमत, उत्तराखंड में डब्बा गुल
देहरादून: प्रदेश की राजनीति में जीत का दावा करने वाली अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का डब्बा गुल हो गया|तीसरे विकल्प का दावा करने वाली आप की झोली में एक भी सीट नहीं आई। प्रदेश में पहली बार आप ने 70 सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ा लेकिन अपना खाता खोलने में असफल रही। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) भी गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीत पाए।
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ खेल रहे है होली
देहरादून : आज उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद पार्टियों की हार या जीत का परिणाम सामने आएगा I परिणाम जानने की उत्सुकता के साथ ही प्रदेश के लोगों की निगाहें उन सीटों पर भी लगी हैं, जो दिग्गजों की वजह से हॉट मानी जा रही है। इस बीच प्रदेश की पांचवी विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा आगे बढती नज़र आ रही है। जिसको देखते हुए भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बना हुआ है। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता…
उत्तराखंड का पहला चुनावी नतीजा आया सामने, लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह जीते
देहरादून: आज प्रदेश में चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे | इसके लिए सभी मतगणना स्थलों पर लगातार कार्य चल रहा है| इसी बीच उत्तराखंड का पहला चुनावी नतीजा सामने आ गया है | 16 राउंड की मतगणना के बाद लोहाघाट से कंग्रेस पार्टी के खुशाल सिंह ने बाजी मार ली है | उन्होंने भाजपा पार्टी के पूरन सिंह को मात दी है |
वैक्सीन की दोनों डोज व आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट वालों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए मौके पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग के इन निर्देशों को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए भेजा है। काउंटिंग आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है| मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा गया है। इसके तहत पहले जहां एक कक्ष में 14 टेबल लगती थीं, वहीं अब सिर्फ सात टेबल ही लगाई गई…
मतगणना से पहले दून पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जायेंगे I सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है I रुझानों को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है I इसी बीच बुधवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस का सपोर्ट करने देहरादून के मधुबन होटल पहुंच गए है। बता दे कि हाईकमान ने सीएम भूपेश बघेल के कंधों पर सरकार बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। देहरादून में सीएम भूपेश बघेल के स्वागत के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, प्रदेश…