खाद्य पदार्थो के लिए सैंपल मसूरी। दीपावली और त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने शहर में कई मिठाई की दुकानों में छापेमारी कर नमूने लिए। नमूनों से पता लगाया जा रहा है कि दुकान में मिठाई कब बनी और कब तक ठीक रहेगी। टीम ने बताया कि एफएसएसएआई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की नई एडवाइसरी के अनुसार सभी दुकानों को काउंटर पर रखीं मिठाइयों के साथ उनके बनने और खराब होने की तारीख लिखनी होगी। मसूरी खाद्य…
Category: उत्तराखंड
त्योहारी सीजन में पुलिस के सामने कई चुनौतियां
हरिद्वार। दीपावली, धनतेरस और भैयादूज इन सभी त्योहारों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में कोविड गाइडलाइन का पालन कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि, पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही व्यापारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। त्योहारों के शुरू होने से पहले ही हरिद्वार पुलिस बाजारों में फ्लैग मार्च कर रही है। पोस्टर, बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस…
त्योहारी सीजन के लिए पुलिस महकमे ने कसी कमर
दून में ऐसी होगी कानून व्यवस्था देहरादून। दीपावली समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी बढ़ाई है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए देहरादून को 8 जोन में बांटा गया है। साथ ही शहर में 21 सेक्टर तैयार किए गए हैं। इन सभी क्षेत्रों में 50 सब इंस्पेक्टर समेत पीएसी की कई कंपनियां तैनात रहेंगी। प्रत्येक जोन की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए नोडल अधिकारी…
उत्तराखंड के 6 शहरों में दीपावली पर जलेंगे केवल ग्रीन पटाखे
प्रदूषण को लेकर एनजीटी हुआ सख्त केवल दो घंटे ही जलाए जा सकेंगे पटाखें उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर और हल्द्वानी के लिए गाइड लाइन जारी देहरादून। एनजीटी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड में पटाखे जलाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार राज्य के 06 शहरों में दीपावली में केवल ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे। इसके लिए भी समय निर्धारित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गाइडलाइन के अनुसार राजधानी देहरादून,…
सीएम ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को किया याद
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की दूधातोली स्थित समाधि पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि भराड़ीसैंण (गैरसैंण) प्रवास के दौरान आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की दूधातोली स्थित समाधि पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किए गए। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने पहाड़ की पीड़ा को बखूबी समझा और दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की सोच के मुताबिक हमारी सरकार दूरस्थ…
डीआईजी से मांगा गया परिचय पत्र, पुलिसकर्मियों को मिला इनाम
देहरादून। डीआईजी अरुण मोहन जोशी इन दिनों पुलिस की मुस्तैदी जांचने के लिए रात में निरीक्षण में निकल रहे हैं। इसी कड़ी में जब डीआईज। हिमाचल नंबर की अपने निजी गाड़ी की पिछली सीट में बैठकर औचक निरीक्षण पर निकले तो उनसे जगह-जगह आधार कार्ड और परिचय पत्र मांगा गया। साथ ही वाहन की जांच-पड़ताल की गई। वहीं, डीआईजी जोशी पुलिसकर्मियों की चैकसी और मुस्तैदी देख संतुष्ट और गदगद दिखाई दिए। इतना ही नहीं उन्होंने तत्काल ही मौके पर इनाम देने की घोषणा कर डाली। डीआईजी अरुण मोहन जोशी का…
कोरोना से बचाव के लिए खास मशीन लॉन्च
देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रदेश में लगातार मामले सामने आ रहे हैं. जिसे देखते हुए एक कंपनी ने कोरोना व वायु जनित बीमारियों के बचाव के लिए 99.99 प्रतिशत प्रमाणिकता के साथ आरपी 3302 मशीन की लॉन्चिंग की। कंपनी का दावा है कि यह मशीन कोरोना वायरस समेत अन्य वायु जनित बीमारियों को रोकने के लिए प्रमाणिकता के साथ अधिक सरल और सक्षम है। मंगलवार को लैंसडाउन चैक स्थित एक रेस्टोरेंट में कंपनी ने आरपी 3302 मशीन लॉन्च की। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह…
दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
देहरादून। दीपावली पर किसी भी अप्रिय घटना के बाद लोगों को उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। पटाखे जलाते समय होने वाली संभावित दुर्घटना से निपटने और घायल लोगों को वक्त पर उपचार मुहैया कराने के लिए स्वास्थ विभाग को व्यापक इंतजाम करने के लिए कहा है। दीपावली को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी के दौरान इमरजेंसी में समुचित व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही…
इंडियन रेडक्रस देहरादून के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को निशुल्क साबुन , सेनिटाइजर व मास्क बाॅंट रहे हैं मनोज गोविल
मनोज गोविल देहरादूनः कोविड- 19 के चलते इंडियन रेडक्रस देहरादून के सदस्य, मनोज गोविल. जरुरतमंद लोगों को कोराना से बचाव हेतु, लगातार साबुन, सेनिटाइजर व मास्क बाॅंट रहे हैं। गोविल. इंडियन रेडक्रस देहरादून के माध्यम से, अब तक, सौ से अधिक लोगों को कारोना से बचाव के लिए यह सामग्री निशुल्क बाॅंट चुके हैं। समाज को स्वस्थ सुरक्षित रखने के उद्देष्य के साथ निकले. मनोज गोविल, कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, लगातार गरीब बस्तियों में यह कार्य करते…
स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दून शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से जनता को रही परेशानियों को लेकर स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ता स्मार्ट सिटी के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट सिटी के कार्यों के कारण जनता की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। शहर की सड़कें व आंतरिक सड़कें खुदी होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों पर बने…