भारत का संविधान दुनिया के लिखित संविधानों में सबसे बड़ा संविधान: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सचिवालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के लिखित संविधानों में सबसे बड़ा संविधान है, जिसमें दुनिया के सभी संविधानों के अच्छे बिंदुओं का समावेश किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि ये एक चमत्कार ही है कि भारत के संविधान में दुनिया के सभी लिखित और बिना लिखे संविधानों की अच्छी…

प्रदेश की हेट्रिक गर्ल वंदना कटारिया होंगी पद्मश्री से सम्मानित

देहरादून :अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड के बाद अब भारत सरकार ने मंगलवार को वंदना को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की I जिसके बाद हरिद्वार में जश्न का माहौल है। उनके गांव से लेकर प्रदेशभर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि वंदना ने गांव का नाम एक बार फिर रोशन किया है। पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने देश का नाम विश्वभर में रोशन किया। वंदना ने…

जिन्होंने कभी चारधाम के बारे में नहीं सोचा, आज वे दे रहे ‘चार धाम-चार काम’ का नारा: प्रल्हाद जोशी

देहरादून : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधा I मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रल्हाद जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की रचना का विरोध करने वाले आज स्वाभिमान की बात कर रहे हैं। जिन्होंने कभी चारधाम के बारे में नहीं सोचा, आज वे ‘चार धाम-चार काम’ का नारा दे रहे हैं। भाजपा ने चारधाम को जोड़ने के लिए आल वेदर रोड पर काम करके दिखाया है। राज्यवासी जानते हैं कि किसने क्या काम किया है। उन्होंने दावा किया कि…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदान करने की शपथ

देहरादून: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाये गये गीत ‘‘ एक उंगली में कितना दम, वोट करें देखें हम’’ लांच किया। इस दौरान प्रथमबार मतदाता बने युवक/युवतियों को फोटो पहचान पत्र वितरित करने के साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भूमिका निभाने वाले नव युवक/युवतियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित युवक/युवतियों, कैम्पस एम्बेसडर एवं कार्मिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0…

राष्ट्रपति करेंगे उत्तराखंड के 6 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित

देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के द्वारा राज्य के कुल छ: पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें की अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” व 5 अन्य पुलिस अधिकारी सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किए जाएंगे। जहां अभिनव कुमार को “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” से सम्मानित किया जा रहा है, तो वहीं सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” पाने वालों में, धन सिंह तोमर. पुलिस उपाधीक्षक जनपद चमोली, नंदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक (एम) पुलिस मुख्यालय…

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय-अध्यक्ष ने दिया कांग्रेस को समर्थन

-पूरे प्रदेश में निकालेंगे ‘परशुराम रथ-यात्रा, भाजपा की खोलेंगे पोल देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को हरीश रावत की मौजूदगी में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय-अध्यक्ष भृगुवंशी पण्डित आशुतोष पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कीI इस दौरान उन्आहोंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। ब्राह्मण समाज के संगठन ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र को अपमानित करने का आरोप लगाया। भाजपा से नाराज प्रदेश के ब्राह्मणों को कांग्रेस मनाने में सफल रही। ब्राह्मणों के सर्वाधिक प्रभावशाली, लोकप्रिय एवम्…

राज्सयपाल ने दी मयपूर्व 175 कैदियों को मुक्त किए जाने की अनुमति

देहरादून: विभिन्न कारागारों में सजा काट रहे 175 कैदियों के लिए यह गणतंत्र दिवस विशेष रहा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मानवीय रूख अपनाते हुए गणतंत्र दिवस पर राज्य के विभिन्न कारागारों में लम्बी अवधि से सजा काट रहे 175 कैदियों की दया याचिका के आधार पर समय से पहले मुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर अनुमति प्रदान कर दी है। राज्य गठन के बाद से उत्तराखण्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब सर्वाधिक संख्या में राज्यपाल द्वारा दया के आधार पर एक साथ 175…

गणतंत्र दिवस पर शहर में रूट डायवर्ट, जानिए कहाँ बना जीरो जोन

देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है I इसी के चलते परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए है I कार्यक्रम के दौरान ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं , वीआइपी और अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दायें तरफ मुख्य गेट संख्या एक से प्रवेश करेंगे। जाने पार्किंग व्यवस्था – परेड में शामिल होने…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भरा नामांकन पत्र,सीएम धामी बोले हम अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त

देहरादून : उतराखंड विधानसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है I वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त हैं। हरिद्वार में हमारी पिछली बार से भी अधिक सीटें आने वाली हैं। नामांकन से मदन कौशिक ने सीएम धामी के साथ हर की पैड़ी पर पूजन भी किया। आगामी विधानसभा चुनावों के तहत उत्तराखंड में 28 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगेI इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट…

कांग्रेस के चुनाव अभियान थीम सांग पर जमके थिरके हरदा और हरक सिंह

देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद पहली बार पार्टी के कार्यक्रम में भाग लिया। जिस दौरान उन्होंने पार्टी के थीम सांग पर पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे, लेकिन चर्चा का विषय हरक सिंह रावत बने रहे।  सोमवार को कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का थीम सांग, जिंगल और वीडियो एक होटल में लांच किया गया। जहां लोक कलाकारों ने थीम सांग पर…