1) प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यालय एवं जनपद स्तर पर (*1905 हेल्पलाईन शिकायत निस्तारण दिवस*) आयोजित कर आम जनता की शिकायतों का समाधान करें एवं 1905 पोर्टल में पूर्व से लम्बित शिकायतों पर स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता करने के निर्देश दिए। 2) मुख्यमंत्री हेल्पलाईन-1905 पोर्टल के डेशबोर्ड को प्राथमिकता के आधार पर नियमित मॉनिटरिंग कर अपडेट करें। 3) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 के माध्यम से प्राप्त आम जनता की शिकायत पर शत-प्रतिशत कॉल थाना स्तर से (1905 पोर्टल) के माध्यम से करने हेतु आदेशित किया गया। 4) समस्त जिला प्रभारियों को लम्बी अवधि…
Category: उत्तराखण्ड
शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बागेश्वर विधानसभा के लिए की गई कुल 17 घोषणाओं की प्रगति की सचिवालय में समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री घोषणाओं का क्रियान्वयन शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस रतूड़ी ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग टारगेट ऑरियेन्टेड कार्यशैली के साथ सरलीकरण की प्रक्रिया को अपनाते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर गम्भीरता से कार्य करें। बैठक के दौरान धर्मस्व विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मा0 मुख्यमंत्री जी…
उल-जूलूल बयानबाजी बाज आयें मौर्य, सतयुग कालीन है बदरीनाथ धाम: महाराज।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बदरीनाथ धाम को बौद्ध मठ बताने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद को सनातन धर्म की कोई जानकारी नहीं है इसलिए वह उल-जूलूल बयानबाजी कर खबरों में बने रहना चाहते हैं। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बदरीनाथ धाम सतयुग कालीन है। यहाँ नर, नारायण ने तपस्या की थी। समाजवादी पार्टी के नेता को पता होना चाहिए कि जब यहाँ नर, नारायण ने तपस्या…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक देहरादून में आयोजित 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के ‘सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है, आज वे प्रदेश के उन सर्वश्रेष्ठ बच्चों से मिल रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखाया है कि शिखर पर जाने के लिए एक स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। शिक्षा से जीवन की सभी चुनौतियों का…
नई दिल्ली में कोसांब के अधिकारियों के साथ बैठक करते राष्ट्रीय राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गणेश जोशी।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं राष्ट्रीय राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गणेश जोशी ने कोसांब की सामान्य निकाय बैठक में लिए गए निर्णय पर गोवा कृषि वस्तुओं के अंतर-राज्य व्यापार के विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के संबंध में बैठक ली। मंत्री ने कहा कि सभी सदस्यों और प्रत्येक राज्य को कृषि वस्तु पहुंच को मजबूत करना चाहिए और अपने-अपने राज्यों के बाहर आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण करके किसानों को विकल्प प्रदान करना चाहिए। इससे न केवल अंतर-राज्य व्यापार बढ़ेगा, बल्कि किसानों को कीमत…
मुख्यमंत्री ने किया मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित,अमृतकाल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे हमारे युवा,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार की सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षा 2023 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके शिक्षित एवं सभ्य मानव संसाधन पर निर्भर करती हैं। आज के बच्चे भविष्य के नागरिक है इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आज बच्चे किस प्रकार की शिक्षा एवं संस्कार से जुड़े हैं। छात्रों को भविष्य में इस प्रदेश एवं देश का उत्तरदायित्व लेना है। आने वाले समय में प्रदेश एवं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सचिवालय में आई.पी.एस. कैडर में प्रोन्नत पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सचिवालय में आई.पी.एस. कैडर में प्रोन्नत पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। इनमें प्रमेन्द्र डोभाल, कमलेश उपाध्याय, तथा ममता बोहरा शामिल थे।मुख्यमंत्री ने तीनों अधिकारियों का बैच अलंकरण कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डेय उपस्थित थे।
सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों विशेष रूप से राज्य के मैदानी क्षेत्रों के लिए बाढ़ प्रबंधन योजना बनाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
सचिव आपदा प्रबंधन ने सिंचाई विभाग उत्तराखंड, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश, केंद्रीय जल आयोग, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियो को आपसी समन्वय के साथ बाढ़ प्रबंधन योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा केन्द्रीय जल आयोग वेबसाइट में समस्त बड़ी नदियों के जलस्तर की रिपोर्ट प्रत्येक घंटे में अपडेट करें। सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा कि राज्य के पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों की नदियों के जल संग्रहण क्षेत्र में होने वाली वर्षा के साथ ही ऊपरी क्षेत्र में नदियों के जल स्तर व जल प्रवाह की जानकारी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।
सीएम धामी ने भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। प्रतिनिधिमण्डल में पम्पा भूसाल, रामेश्वर राय यादव, सत्या पहाड़ी, सुरेश कुमार राय, चक्रपाणि खनल ‘बलदेव’ शामिल थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों में रहन-सहन, धार्मिक रीति-रिवाजों में काफी समानताएं हैं। उत्तराखण्ड का बड़ा क्षेत्र नेपाल की सीमा से लगा हुआ। भारत और नेपाल की चुनौतियां भी लगभग एक जैसी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से कहा कि नेपाल के विकास के लिए जो भी सहयोग की…
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से 168 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित,उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) के लक्ष्य के सापेक्ष राज्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से 168 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूहों (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य मिला हैं जिसके सापेक्ष राज्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है। गुरूवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सीकर, राजस्थान से देशभर के किसानों को सम्बोधित कार्यक्रम को देहरादून में प्रदेशभर से उपस्थित किसानों ने वर्चुअल माध्यम से सुना। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित…