रुड़की: बीएसएम इंटर कॉलेज में भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर किसान सम्मान निधि सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ। रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे। केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे अम्बावत भारतीय किसान यूनियन के किसानों को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उन्हें सिविल लाइन कोतवाली ले जाया गया। बता दें कि आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया। बीएसएम कॉलेज में एलईडी के जरिये इसे दिखाया गया। कार्यक्रम…
Category: उत्तराखंड
नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के कारण सरकार के खिलाफ रोष
सरकार को कानून व्यवस्था में बताया फेल देहरादून: हरिद्वार में 11 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में कांग्रेस समेत अनेक सामाजिक संगठनों ने प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रर्दशनकारियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग की। प्रर्दशनकारियों ने सरकार का पुतला फूंकते हुए कहा कि सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फेल हो गई है। प्रदेश में अपराधों को ग्राफ बढता जा रहा है। आए दिन चोरी, लूट व डकैती की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।…
वैक्सीन के लिए 21 केंद्र चयनित, फ्रंटलाइन वर्करों को मिलेगी प्राथमिकता
कोटद्वार: शहर के अंतर्गत दुगड्डा ब्लॉक में कोरोना वैक्सीन रखने के लिए प्रशासन की तरफ से 21 केंद्र चयनित किए गए। प्राइमरी फेस में हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी। उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कोरोना टीकाकरण के लिए भारत सरकार ने निर्धारित दिशा निर्देशों को क्रियान्वयन करने और क्षेत्रीय जनता में वैक्सीन टीकाकरण की जानकारी देने के लिए कमेटी के सदस्यों को अवगत कराया गया है। कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रदेश में तैयारियां होने लगी हैं। वहीं, वैक्सीन के रखराखाव को लेकर कोटद्वार में भी…
लॉटरी का झांसा देकर महिला के खाते से उड़ाए साढ़े 12 लाख रुपये
देहरादून: देहरादून में लॉटरी के नाम पर ठगों ने एक महिला के खाते से 12 लाख 43 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला की शिकायत के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने घटनाओं को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक गिरोह की पहचान कर ली है। ठगों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम भेजी गई है। पुलिस को सौंपी गई तहरीर में महिला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को रॉक जॉनसन कंपनी से बताते हुए 11 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कही।…
होली क्रॉस चर्च में मनाया गया क्रिसमस
लक्सर: शहर के होली क्रॉस चर्च में क्रिसमस के मौके पर यीशु का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। बता दें लक्सर के होली क्रॉस चर्च में क्रिश्चियन समुदाय से जुड़े लोगों ने क्रिसमस पर्व को धूमधाम से मनाया। चर्च के फादर ने बताया कि यह चर्च काफी पुराना है। मगर सन 1983 में इसको एक भव्य स्वरूप दिया गया। क्रिसमस के मौके पर क्रिश्चियन समुदाय से जुड़े लोगों ने होली क्रॉस चर्च पहुंच…
महिलाओं को ढाल बना रहे नशा तस्कर, गांजे के साथ दो युवतियां गिरफ्तार
अल्मोड़ा: नशे की तस्करी में अब महिलाओं को भी ढाल बनाया जा रहा है। अल्मोड़ा में दो युवतियां गांजे की तस्करी करती पकड़ी गई हैं। अल्मोड़ा जिले की भतरौंजखान पुलिस ने बस में सवार होकर रामनगर को जा रही दो युवतियों के पास से गांजा बरामद किया। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई युवतियां काशीपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी करती हैं। इसमें एक बीए की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि भतरौंजखान थाने की पुलिस ने नया सवेरा अभियान के तहत चेकिंग…
काशीपुर में किसानों और पुलिस में झड़प, पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
काशीपुर: दिल्ली में किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए काशीपुर के किसान बाजपुर से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और किसानों में तीखी नोकझोंक हुई। इसके साथ ही आक्रोशित किसानों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया। किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिसकर्मी किसानों के ट्रैक्टर के आगे खड़े हो गए हैं। दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसानों और पुलिस के बीच काशीपुर के आईजीएल मोड और परमानंदपुर में तीखी नोकझोंक हुई. पुलिस…
टाइल कारोबारी के घर हुई बंदूक की नोक पर डकैती
कोटद्वार: शुक्रवार सुबह सात बजे कोटद्वार में पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक उद्योगपति के घर में डकैती की। बदमाशों ने उद्योगपति की माता, पत्नी व पुत्री को बंधक बनाकर पूरा घर खंगाला। बदमाश घर से नगदी और जेवरात ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सीताबपुर निवासी प्रमोद प्रजापति की हरिद्वार में टाइल्स फैक्ट्री है। कोटद्वार स्थित उनके आवास में उनकी माता फूलो देवी, पत्नी मनेस और पुत्री मानसी रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर की दीवार फांद कर पांच हथियारबंद…
बर्थडे पार्टी के दौरान दोस्तों ने ही युवक को पीट-पीटकर मार डाला
रामनगर: रामनगर के कंचनपुर गांव में रात में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक की उसके साथियों ने ही पीटकर हत्या कर दी। उसका शव अर्धनग्न हालत में गांव में पड़ा मिला। मृतक के शव पर चोट के निशान हैं। मामले में पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कंचनपुर निवासी इंदर जोशी (25) पुत्र पीतांबर दत्त जोशी गांव के ढाबे में अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। रात में खाने पीने के दौरान वह…
पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती
देहरादून: प्राचीनकाल से ही उत्तराखंड के लोग पराक्रम, शौर्य और देशभक्ति के लिए जाने जाते हैं. प्रथम विश्व युद्ध में दरबान सिंह और गबर सिंह जैसे वीर सैनिकों ने जहां अपनी वीरता पर तत्कालीन सर्वोच्च सैनिक सम्मान विक्टोरिया क्रास प्राप्त कर विश्वभर में नाम कमाया। वहीं द्वितीय रायल गढ़वाल के हवलदार चंद्र सिंह भंडारी ने 1930 में निहत्थे देशभक्त पठानों पर गोली चलाने से इनकार कर साम्राज्यवादी अंग्रेजों की जड़ें हिलाकर रख दी थीं। इसी दिन उन्होंने अंग्रेजों को संदेश दे दिया था कि वे अब अधिक दिनों तक भारत…