डीजीपी ने कुमाऊं एसटीएफ रेंज को किया सम्मानित

डीजीपी ने कुमाऊं एसटीएफ रेंज को किया सम्मानित रुद्रपुर: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसटीएफ कुमाऊं रेंज को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 हजार रुपए ईनाम देकर सम्मानित किया। साथ ही डीजीपी ने टीम को बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में और उत्तराखंड पुलिस को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचाने के योगदान पर बधाई दी। एसटीएफ कुमाऊं रेंज में शामिल पुलिस कर्मियों ने अपराधियों के नकेल कसने व कुख्यात ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। डीजीपी ने एसटीएफ टीम को देहरादून में सम्मानित किया है। डीजीपी ने एसटीएफ…

सरिता आर्या ने सीएम धामी को आपदा से हुए नुकसान की दी जानकारी

सरिता आर्या ने सीएम धामी को आपदा से हुए नुकसान की दी जानकारी नैनीताल: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखित में जानकारी दी। विधायक सरिता आर्या ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना व मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई स्वरोजगार की अन्य योजनाओं के अंतर्गत टैक्सी बाइक एवं टैक्सी गाडियों का संचालन कर रहे चालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक सरिता आर्या ने कई…

सीएम धामी ने 14 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाज़ा

-35 महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आईआरडी.टी सभागार सर्वे चौक में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार 2022-23 प्रदान किये। इस वर्ष 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली…

सचिव आपदा ने की प्रदेश भर में आपदा के कारण हुई क्षति की समीक्षा

सचिव आपदा ने की प्रदेश भर में आपदा के कारण हुई क्षति की समीक्षा -कृषि विभाग को आपदाओं के कारण फसलों की प्रोडेक्टिविटी लॉस के अध्ययन के निर्देश देहरादून: सचिव आपदा प्रबन्धन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के साथ प्रदेश में हाल ही में आपदाओं के कारण हुई क्षति की समीक्षा की। सचिव आपदा प्रबन्धन डा. सिन्हा ने जानकारी दी कि वर्तमान मानसून अवधि में राज्य में अतिवृष्टि, बाढ़ व अन्य आपदाओं के कारण हुयी क्षति के आँकलन को लेकर गृह मंत्रालय, भारत सरकार…

कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का छिद्दरवाला में भव्य स्वागत स्वागत

कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का छिद्दरवाला में भव्य स्वागत स्वागत ऋषिकेश: दिल्ली से देहरादून बैठक में शिरकत करने जा रहे प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार को महानगर ऋषिकेश कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस रायवाला, ब्लॉक कांग्रेस श्यामपुर व महिला कांग्रेस सहित युवा कांग्रेसियों ने छिद्दरवाला चैक पर भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने बताया कि आज देहरादून में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रभारी देवेन्द्र यादव शिरकत करने पहुंचे जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल…

माॅर्निंग वाॅक पर निकले लोगों की हाथियों ने रोकी सांसे

माॅर्निंग वाॅक पर निकले लोगों की हाथियों ने रोकी सांसे NewsIndiaAlert Team 07/08/2023 उत्तराखण्ड कोटद्वार: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की उस वक्त जान पर बन आई जब अचानक हाथी सड़क पर आ धमके। अफरातफरी मचने के बीच लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हाथी वाहनों के पीछे दौड़ने लगे। चालकों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई , लेकिन फिर भी हाथियों ने एक वाहन को क्षतिगग्रस्त कर दिया। कोटद्वार के पुलिंडा मार्ग पर धमके हाथियों की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल…

ई-रिक्शा चालकों ने परिवहन विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन

ई-रिक्शा चालकों ने परिवहन विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन हरिद्वार: नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित ना किए जाने की मांग को लेकर ई रिक्शा संचालकों ने श्यामपुर ई-रिक्शा एसोसिएशन के तत्वावधान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश ने ई-रिक्शा को नेशनल हाईवे (एनएच) से प्रतिबंधित करने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है। ई-रिक्शा संचालक रोड टैक्स और फिटनेस टैक्स के रूप में सरकार को टेक्स देते हैं| ऐसे…

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश यात्रा को लेकर नेता और कार्यक्रता उत्साहित हैं। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस को उत्तराखंड में होने वाली स्वाभिमान न्याय यात्रा से संजीवनी मिलने की उम्मीद है। यात्रा की तैयारियों के संबंध में सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि सोमवार को होने वाली बैठक में राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा पर चर्चा की…

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की जानकारी व्यापारियों के साथ की साझा

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की जानकारी व्यापारियों के साथ की साझा हल्द्वानी: राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभाग की ओर से बुलाई गई बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट ने बताया कि सरकार ने व्यापारियों को लाभान्वित करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की है। इसके तहत किसी भी तरह के बकाया को 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ जमा कर किया जा सकता है। साथ ही जिन व्यापारियों ने बकाया के संबंध में…

सीएम धामी ने प्रदेश में तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में शामिल करने पर किया प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त

सीएम धामी ने प्रदेश में तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में शामिल करने पर किया प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा…