देहरादून: चीन ने ताइवान को लेकर अमेरिका को युद्ध की चेतावनी दी है। जिसके बाद अमेरिका के रक्षा सचिव लायड आस्टिन ने अपना एक बयान जरी किया| जिस पर टिप्पणी देते हुए चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि चीनी सशस्त्र बलों की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहए हम अंत तक लड़ सकते हैं। अमेरिका के रक्षा सचिव लायड आस्टिन के बयान पर चीन के विदेश मंत्री वेई फेंघे ने पलटवार किया है। चीनी रक्षा मंत्री ने क्षेत्रीय व्यवस्था के लिए चीन के दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए कहा कि…
Category: अंतर राष्ट्रीय
भारत के साथ हमारा संबंध बहुत महत्वपूर्ण है: प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज
देहरादून: टोक्यो में द्विपक्षीय बैठक के दौरान आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत के साथ हमारा संबंध बहुत महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना एक बड़ा सम्मान था। रूस-यूक्रेन जंग और कोविड-19 के बीच भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के राष्ट्रप्रमुखों की आज मंगलवार को टोक्यो में मुलाकात हुई। टोक्यो में क्वाड लीडर्स समिट की बैठक को आयोजित किया गया। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हिस्सा लिया।…
11 देशों में मिले मंकीपाक्स के मामले
देहरादून: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 देशों में मंकीपाक्स के 80 मामलों की पुष्टि की है। इस नई बीमारी को लेकर संगठन रिसर्च कर रहा है ताकि इसके पीछे के कारणों के साथ होने वाले जोखिमों का पता लगाया जा सके। गुरुवार को जारी बयान में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह वायरस एंडेमिक यानि स्थानीय स्तर का है जो कुछ देशों के जानवरों में मौजूद है। इससे स्थानीय पर्यटकों व लोगों के बीच ही यह संक्रमण फैलता है। हालांकि शुक्रवार को भारतीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र…