चाकू की नोक पर दिनदहाड़े बुजर्ग से लूट

देहरादून: राजधानी देहरादून में बेखौफ घूम रहे बदमाश ने दिवाली के दिन घर में अकेले बुजुर्ग को चाकू के बल पर लूट लिया।बुजुर्ग की पत्नी और बेटी रिश्तेदारों के घर गए थे। दिनदहाड़े हुई लूट की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना डालनवाला के तहत मॉडर्न कॉलोनी में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दियाI पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मॉडर्न कॉलोनी निवासी इनाम अहमद (75) अपनी पत्नी एवं बेटी…

छात्रा के साथ चार युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने किया केस दर्ज

देहरादून: रुड़की के पिरान कलियर में स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ चार युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवकों ने अभद्रता कर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों पर केस दर्ज कर लिया है।  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी धनौरी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने जाती है। स्कूल जाते हुए एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट…

दरिंदगी की सारी हदे पार, महिला संग दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म कर अधमरी अवस्था में रोड पर फेंका, आरोपी फरार

देहरादून: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला को पांच लोगों ने कार से अगवा कर और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। आरोपी महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। हालांकि डॉक्टरों ने महिला को कोई अंदरूनी चोट न आने की बात कही हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता 36 वर्षीय महिला है| उसे 18 अक्तूबर को सुबह 7.15 बजे जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला के इलाज के लिए विशेषज्ञों की…

दर्दनाक हादसा : युवक ने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट

देहरादून: जालंधर के महितपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने मनमुटाव के चलते अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना सोमवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, बीठला गांव की महिला की शादी खुरशैदपुर के युवक से हुई थी। दोनों के बीच मनमुटाव के चलते महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार रात को उसका पति उसे लेने आया था। देर रात सोते समय युवक ने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग…

जहरीला इंजेक्शन देकर की 18 कुत्तों की हत्या

देहरादून: आंध्र प्रदेश के एलुरू जिले में एक साथ 18 कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया हैं| जिसके बाद से राज्य में बवाल मच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहेचान वीरबाबू के नाम से हुई हैं|  पुलिस ने बताया कि आरोपी को ऐसा करने का आदेश मिला था| जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया| पुलिस ने बताया कि चेबरोल गांव के सरपंच और सचिव ने उसे इन कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार डालने का आदेश दिया था। उधर,…

सुसाइड या हत्या?… हरिद्वार में मिले दो कंकाल

-पास पेड में मिले फांसी के दो फंदे -पुलिस ने जताई युवक और युवती के होने की शंका देहरादून: हरिद्वार में रविवार देर रात को एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिलने से हडकंप मचा हुआ हैं। दोनों की फ़िलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे भी लटके मिले हैं। वहीं एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हुए मिले। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सब्जी वाले ने रविवार…

एसडीएम को बंधक बनाने वाले बदमाश ने काशीपुर में ली शरण, मुठभेड़ में बीजेपी नेता की पत्नी की हत्या

देहरादून: 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचने के लिए यूपी की ठाकुरद्वारा पुलिस काशीपुर पहुंची I लेकिन इस बीच बहुत बड़ा हंगामा हो गया I दोनों के बीच मुठभेड़ के दौरान बीजेपी नेता की पत्नी की हत्या हो गई I दरअसल, खनन माफिया की तलाश में उत्तर प्रदेश की पुलिस की टीम काशीपुर पहुंची I ठाकुरद्वारा पुलिस ने  कुंडा थाना पुलिस को अपने आने की भनक तक नहीं लगने दी। बुधवार की शाम को 10-12 लोग सादे कपड़ों में दो गाड़ियों से ज्येष्ठ उप प्रमुख (भाजपा) गुरताज भुल्लर के फार्म…

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव निलंबित

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा। वीपीडीओ भर्ती में धांधली के मामले में हुयी थी गिरफ्तारीI कन्याल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान सचिव थे। भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने उन्हें दोषी पाते हुए बीते आठ अक्टूबर को गिरफ्तार किया थाI वीपीडीओ भर्ती के दौरान ओएमआर शीट से छेड़छाड़ के पुख्ता प्रमाण भी…

कैबिनेट मंत्री की हत्या के षड्यंत्र का पर्दाफाश

देहरादून: राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या के षड्यंत्र का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मंत्री की हत्या के लिए उत्तर प्रदेश के शूटरों से सौदा तय किया गया था। यहां तक कि शूटरों ने मंत्री बहुगुणा की रेकी भी कर डाली थी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर जिले के ग्राम कोटाफार्म निवासी हीरा सिंह पुत्र चंबा राम पूर्व में चोरी के मामले में जेल गया था। आरोपित इसके लिए सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता है। इसलिए वह उनसे रंजिश रखने लगा। ओर उसने मंत्री की…

अंकिता मर्डर केस: प्रियंका को गुमशुदा बताने वाले न्यूज पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता से पहली कर्मचारी प्रियंका को गुमशुदा बताने वाले न्यूज पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली प्रियंका वर्तमान में थाना क्षेत्र के मांडूवाला में रह रही हैं। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल पर उनको लेकर गलत खबरें चलाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अंकिता हत्याकांड के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट में पूर्व कर्मचारी प्रियंका के साथ भी प्रताड़ना का मामला सामने आया था। यह भी सामने आया था…