सीएम धामी ने स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा तैयार किये गये स्टेट फोकस पेपर 2023-24 का विमोचन किया। बता दें, नाबार्ड द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए उत्तराखण्ड राज्य के प्राथमिकता क्षेत्र में 30301 करोड़ रूपये की ऋण संभाव्यता का आंकलन किया गया है। जो विगत वर्ष की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी तथा लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों के विकास…

प्रदेश के 1800 राजस्व पुलिस ग्राम पुलिस नियमित व्यवस्था के तहत अधिसूचित

देहरादून: प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के कतिपय भागों में विद्यमान राजस्व पुलिस व्यवस्था को नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत लाया जायेगा| इसके प्रथम चरण के अन्तर्गत 52 थाने एवं 19 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का सीमा विस्तार किया गया| जिसमे 1800 राजस्व पुलिस ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अन्तर्गत अधिसूचित किया गया है। इस सम्बन्ध में द्वितीय चरण में 06 नये थानों एवं 20 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का गठन किया जायेगा। नये थाने चौकियों के गठन के अन्तर्गत लगभग 1444 राजस्व ग्राम नियमित पुलिस व्यवस्था के अन्तर्गत अधिसूचित किये जाने…

सीएम धामी ने की जी.जी.आई.सी का नाम हरंबंस कपूर के नाम पर रखे जाने की घोषणा

-मुख्यमंत्री ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण -स्कूलों में स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस व स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का किया शुभारम्भ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया| साथ ही उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का भी लोकार्पण किया। जिसके बाद सीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा व शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ का…

कार के नीचे फसकर हुई युवती की दर्दनाक मौत

देहरादून: दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| बलेनो कार एक युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गयी। जिसके चलते युवती की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं| घटना की भयावहता से आक्रोशित जनता थाने के बाहर प्रदर्शन कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले को शर्मनाक बताया। आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा यह घटना दिल्ली के बाहरी इलाके की हैं| पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ…

9 जनवरी को निकलेगा ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना का दूसरा लकी ड्रा

देहरादून: ग्राहकों को सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना का दूसरा लकी ड्रा 9 जनवरी को निकाला जाएगा। जिसमें ग्राहकों की ओर से भेजे गए दिसंबर के बिल शामिल किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने एक सितंबर के बाद जीएसटी बिलों के लिए ग्राहक प्रोत्साहन योजना ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ शुरू की थी। इस योजना में सामान खरीद के जीएसटी बिल भेजने पर प्रत्येक माह लकी ड्रा निकाला जा रहा है। दिसंबर के बिलों का लकी…

राजोरी में हुआ आईईडी ब्लास्ट, चार साल के मासूम की हुई मौत

देहरादून: नववर्ष के दिन आतंकियों ने राजोरी के डांगरी इलाके में आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया| इस ब्लास्ट में चार साल के मासूम की मौत हो गई वहीं करीब दस अन्य लोग घायल हुए हैं| घायलों का इलाज जीएमसी राजोरी में चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें एक की हालत हालत गंभीर है और बाकी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।आतंकी घटने के खिलाफ डांगरी के मुख्य चौक, शहर जम्मू और पुंछ में लोगों प्रदर्शन कर रहें है। डांगरी में घटनास्थल पर जांच के…

शहरी विकास मंत्री ने किया 74 ओपन जिम व सात पार्कों का शिलान्यास, नशा मुक्ति में बताया सहायक

देहरादून: साल के पहले दिन प्रदेशवासियों को 87 जिम और सात पार्कों की सौगात मिली। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 74 ओपन जिम व सात पार्कों का शिलान्यास किया। रविवार को मंत्री अग्रवाल ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से 102 निकायों में 409.14 लाख की लागत के 74 ओपन जिम का शिलान्यास और 87 जिम का लोकार्पण किया। उन्होंने 286.55 लाख की लागत से बनने वाले सात पार्कों का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ओपन जिम और पार्क शरीर…

कार्यकारिणी गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान को भेजी सूची

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन इस महीने होने की आशंका जताई जा रही है I इस संबंध में नामों की सूची कमेटी की ओर से अनुमोदन के लिए एआईसीसी को भेजी जा चुकी है। पिछली कार्यकारिणी की तुलना में इस बार नई कार्यकारिणी एक तिहाई तक सिमट सकती है।  इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी तरफ से टीम तैयार है। जैसे ही राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलेगी, टीम घोषित कर दी जाएगी। माहरा ने भी छोटी टीम के संकेत दिए हैं। प्रस्तावित कार्यकारिणी…

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से की मुलाकात, नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा।

मुख्य सचिव ने सीएम धामी से की मुलाकात, नववर्ष की दी बधाई

देहरादून: नववर्ष के अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकत्न की| सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।