सेवानिवृत्त एलआइसी अधिकारी के घर में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी

देहरादून: सेवानिवृत्त एलआइसी अधिकारी के घर को खाली पाकर चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया I हालांकि अधिकारी ने रात में रखवाली के लिए एक चौकीदार भी रखा हुआ था, लेकिन दिनदहाड़े ही चोरों ने घर पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया I गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के विकास कॉलोनी में एमएस शाह सेवानिवृत्त एलआइसी के अधिकारी हैं। 19 नवम्बर को वह अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए दुबई गए थे। रात को घर की रखवाली के लिए उन्होंने एक चौकीदार भी…

सरकार ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी का बढ़ाया कार्यकाल

देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है I कमेटी को पहले 28 नवम्बर की डेडलाइन दी गयी थी I अब इस समय को 27 मई 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है I उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। समिति ने ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जनता से भी सुझाव की मांग की थी I जिसके…

महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करना आजम खां को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

देहरादून: आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आजम खां के खिलाफ महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा गंज थाने में दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुतरखाना में आयोजित जनसभा में आजम खान ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां जमकर इमोशनल कार्ड खेल रहे थे। जनता के बीच जाकर उनसे अपने रिश्ते और जनता के लिए किये गये कामों को गिना रहे हैं।  इसी…

नर्सिंग की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

देहरादून: जीएनएम का कोर्स कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के तीन दिन बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। छात्रा ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुरादाबाद से जीएनएम का कोर्स कर रही है। वह एक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस भी करती है। 29 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे वह अस्पताल से घर लौट रही थी। अंधेरा होने पर उसने अपने मित्र को बुलाया और उसे घर…

पहाड़ों में कचरा फेंकने वाले सावधान! ड्रोन से की जाएगी निगरानी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स – 2022 का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गुरुवार को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमावली – 2022 का अनुपालन आवश्यक है। यह प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण होगा। उन्होंने निर्देश दिए…

नागराज नायडू ने जी-20 शेरपा बैठक की तैयारियां का लिया जायजा

देहरादून: उदयपुर में आयोजित होने वाली जी-20 शेरपा बैठक की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नगराज नायडू ने जी-20 शेरपा सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारियों के अंतिम चरण का जायजा लिया हैं। इस दौरान उन्होंने जी-20 शेरपा की पहली बैठक के लिए उदयपुर के पूरी तरह से तैयार होने की जानकारी दी है। बैठक में नायडू ने कहा कि टीम उदयपुर की मेहनत रंग लाई है। इस आयोजन के लिए वृहद स्तर पर की गई तैयारियों के लिए उन्होंने…

कानून व्यवस्था और भर्ती घोटाले के सवालों से बचने के लिए सदन से भागी रणछोड़ पार्टी: करन माहरा

धामी सरकार पर जमकर साधा निशाना देहरादून: मीडिया वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र में विपक्ष द्वारा उठाये गये मुद्दों के बारे में बातचीत की I उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार को जमकर घेरा I कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस प्रदेश म़ुख्यालय में मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि विधानसभा सत्र में विपक्ष के मजबूत इरादों के सामने प्रचंड बहुमत की सरकार घबराहट में दिखाई दी। वहीं विधानसभा में बैकडोर भर्ती के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने इस…

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

देहरादून: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर से पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  बता दें, मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला कांड में सारे निर्देश उसने कनाडा में बैठ कर दिए थे। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। बराड़ के खिलाफ…

एनआईओएस से डीएलएड किये अभ्यर्थियों का शिक्षक भर्ती में अटका मामला, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

देहरादून: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालीय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) कर चुके अभ्यर्थियों को 2648 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती में शामिल करने का हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था I जिसके खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी I अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन से पूरे मामले की तथ्यों के साथ रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक यदि मुख्यमंत्री के स्तर से याचिका को वापस लेने का निर्णय होता है तो सुप्रीम कोर्ट में…

भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हुए 69 कैडेट

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम में आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के ग्रेजुएट हुए कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई। बता दें, यह कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल विजय मिश्रा ने 69 कैडेट को दीक्षित किया। आईएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38…