सीएम धामी ने केंद्र से उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान तंत्र स्थापित करने का किया अनुरोध

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्र सरकार से उत्तराखंड में मौसम के पूर्वानुमान व डॉप्लर रडार से युक्त अवस्थापना तंत्र बनाने में सहयोग का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने यह मांग भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में रखी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता हुई बैठक में राज्य हित से जुड़े कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान मौसम की सटीक सूचनाओं से हर साल होने वाली जान-माल की हानि को कम किया जा सकता…

गुजरात में भाजपा नेता ने पुलिस को दी धमकी, वीडियो वायरल

देहरादून: गुजरात के वलसाड से भाजपा विधायक का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पुलिस को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है, यह वीडियो गणेश प्रतिमा ले जाते समय का है। इस दौरान पुलिस और विधायक के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके कारण आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। तभी किसी ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।  जानकारी के मुताबिक, गणपति की प्रतिमा ले जाते वक्त वलसाड में ट्रैफिक…

विवादित टिप्पणी करना भाजपा विधायक को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

देहरादून: तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हैदराबाद में देर रात कई जगह विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसके बाद टी राजा के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।   डीसीपी पी. साई चैतन्य ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक…

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकीयों को किया ढेर

देहरादून: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकीयों को ढेर कर दिया हैं| जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया| इस दौरान दोनों घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे। लेकिन भारतीय सेना ने समय रहते कार्रवाई की और उनकी घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। क्षेत्र में सेना सर्च ऑपरेशन और तलाशी अभियान चला रही है।  बता दें, कल सोमवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हरी झंडी मिलने के बाद आज मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ कई महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।  बता दें, सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में…

कुमारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद

देहरादून: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद हैं| जिस कारण ऋषिकेश से चंबा के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के सभी इलाकों में चटख धूप खिलने से तापमान में बढोतरी हुई है। उधर, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 94) पर नरेंद्रनगर बाईपास के समीप कुमारखेड़ा में आज तीसरे दिन भी यातायात बंद है। यहां पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के…

शराब के विरोध में उतरीं महिलाएं, अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कानून कठोर बनाने की उठाई मांग

देहरादून: बगोली गांव की महिलाओं ने अपने गांव से करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की| वह कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे स्थित बगोली बाजार में पहुंचीं और वह पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साई महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री रोकने और इसके खिलाफ कानून कठोर बनाने की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांवों में माहौल खराब हो रहा है। शराबियों के कारण महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वह बाजार में सामान खरीदने…

तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत, छह घायल 

देहरादून: जम्मू रेलवे स्टेशन गेट पर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सात लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हुई व छह लोग घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।  जम्मू रेलवे स्टेशन गेट पर काफी लोग खड़े हुए थे| इसी बीच अनियंत्रित फार्च्यूनर लोगों को रौंदते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे लोगों में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर…

नगर निगम कर्मचारी को रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, दो लाख घूस लेते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

देहरादून: नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में तैनात कर्मचारी को दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव जगतपुर, बुराड़ी निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है। दरअसल, एमसीडी ने एक इमारत को सील करने के बाद उस पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। इंद्रजीत ने जुर्माने की रकम को 5.16 लाख रुपये करवाने के बदले दो लाख की रिश्वत मांगी थी। जिसपर बिल्डिंग के मालिक ने की शिकायत दर्ज की थी|…

सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी

देहरादून: श्रीनगर शहर के निशात इलाके में एक ग्रेनेड हमला हुआ| इस हमले में 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस धमाके को लेकर केस दर्ज कर आतंकियों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, पुलवामा में जांबाज सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका था। यह हमला डल झील के किनारे मुगल गार्डन के पास हुआ। सात घायलों को एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो को एसकेआईएमएस…