मुख्यमंत्री ने थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो…

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने व नदी एवं बहाव क्षेत्र से दूर रहने की अपिल की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें।

देहरादून में बादल फटने से मची तबाही, सात लोग हुए लापता

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज बारिश के कारण मालदेवता, सुरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। आपदा में सात लोग लापता हुए हैं| जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में भूस्खलन होने के कारण 14-15 कमरों का आवासीय भवन मलबे में दब गया। इसमें 80 वर्षीय बचनी देवी के दबे होने की जानकारी मिली है।  आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए…

ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार

देहरादून: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए कि कैसे वह 125 सीटें जीत गए।  राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को विस चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक उनकी तरफ से की गयी गलतियों पर बात करनी चाहिए। चुनाव आयोग पर उनके द्वारा लगाया आरोप गलत है। राजभर ने आगे कहा कि सही मायने में अखिलेश को यह बोलना चाहिए था कि चुनाव…

हमलावर मुल्क नहीं है पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

देहरादून: भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश के संकल्प को एक बार फिर दोहराया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा, हम बातचीत से भारत के साथ स्थायी शांति चाहते हैं, क्योंकि युद्ध किसी भी देश के लिए विकल्प नहीं है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक समूह से बात करते हुए शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और अपने लोगों की…

गंगा नदी के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी निशान के पार बह रही है। जिस कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। ऋषिकेश में भारी बारिश से गंगा के जलस्तर ने चेतावनी निशान को पार कर लिया है। बारिश से बरसाती नदी नाले उफान पर हैं। वहीं हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के पार पहुंच  गई। सुबह 8.30 बजे गंगा नदी का जलस्तर 294.05 दर्ज किया गया था। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकियों का एक मददगार हुआ गिरफ्तार

देहरादून: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को जम्मू के बस स्टैंड इलाके से आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी आतंकियों को आर्थिक रूप से मदद कर रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि उसके संपर्क में और कौन-कौन से लोग थे।

जौनसार बाबर के प्रथम कवि पं. शिवराम शर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने किया नमन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में जौनसार बाबर के प्रथम कवि पं. शिवराम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया I साथ ही उनके द्वारा रचित काव्य संग्रह ’रमणी जौनसार ’ एवं पं. शिवराम शर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केन्द्रित ग्रंथ ’जौनसार बावर के जननायक पं. शिवराम’ पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चकराता क्षेत्र में पंडित शिवराम शर्मा जी की मूर्ति लगाये जाने के लिए प्रस्ताव आयेगा तो उस क्षेत्र में उनकी मूर्ति स्थापित की जायेगी। उनके…

शिवपाल यादव ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला

देहरादून: जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जब कोई भी कंस अपने पूज्य पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाकर आधिपत्य स्थापित करना चाहता है तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल योगेश्वर श्रीकृष्ण अवश्य अवतार लेते हैं और अपने योग माया से अत्याचारों को दंड देकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि पूज्यजन और श्रेष्ठ यदुवंशी वीरों निसंदेह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया भी ईश्वर…

सीएम धामी ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया बैडमिंटन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित ’उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता’ का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 21 अगस्त 2022 तक चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री धामी ने मौजूद सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चे खेल की विभिन्न विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी आज विश्व पटल पर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं।…