देहरादून : पांचवीं विधानसभा के चुनावी मुकाबले में भाजपा के हाथों मिली हार का असर कांग्रेस पर साफ नजर आ रहा है। कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान पार्टी ने न्योता मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाए रखी। हालांकि, प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी ने नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से करारी हार का सामना करना पड़ा । दोनों ही…
Month: March 2022
दिल्ली विधानसभा में सत्ता पक्ष व भाजपा नेताओं के बीच हुइ नारेबाजी
देहरादून: दिल्ली विधानसभा में आज सत्ता पक्ष के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा, मालवीय नगर के पार्क में आरएसएस के लोग तिरंगा नहीं फहराने दे रहे। आरएसएस का राष्ट्रवाद छद्म है, 52 साल से इसने तिरंगा नहीं, बल्कि अपना ही झंडा फहराया है। उनके इस बयान पर भाजपा विधायकों ने जमकर विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी शुरु हो गई। विधासभा स्पीकर ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र महाजन को मार्शल आउट कर दिया। जिसके बाद महाजन को दिन भर की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। उप…
जाने क्यों ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #BoycottRRRinKarnataka
देहरादून: राम चरण , जूनियर एनटीआर , अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) 25 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है और फैन्स इसके लिए काफी एक्साइटिड हैं। लेकिन इस बीच ट्विटर पर #BoycottRRRinKarnataka ट्रेंड करने लगा। बुधवार को ट्विटर पर #BoycottRRRinKarnataka ट्रेंड करने लगा, जिसकी वजह से आरआरआर के फैन्स परेशान हो गए। इस ट्रेंड की वजह फिल्म का कंटेंट या उसका कोई किरदार नहीं बल्कि कुछ और ही है। दरअसल एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म हिंदी के अलावा और भी कई रीजनल भाषाओं में रिलीज हो…
शपथ ग्रहण के बाद पैड़ी से कनखल के जगद्गुरू आश्रम रवाना हुए सीएम धामी
देहरादून : 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।शपथ लेने के बाद सीएम धामी हरिद्वार पहुंचे । जहां उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना की । जिसके बाद वह हरकी पैड़ी से कनखल के जगद्गुरू आश्रम रवाना हो गए हैं।
यातायात निदेशालय ने आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 नौजवानों का किया चयन
देहरादून : राजधानी में बढ़ते ट्रेफिक और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस को जल्द ही करीब 150 यातायात स्वयंसेवक मिलेंगे। इसके लिए यातायात निदेशालय की ओर से स्वयंसेवक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें बड़ी संख्या में नौजवानों ने आवेदन किए। आवेदकों की स्क्रीनिंग करके 167 का चयन किया गया है। लेकिन इनमें भी अभी अंतिम चयन किया जाएगा और 150 के स्वयंसेवक दून की सड़कों पर उतारे जाएंगे। अंतिम चयन के बाद उनकी रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिन तक ट्रेनिंग होगी। इस ट्रेनिंग में…
पुष्कर सिंह धामी के दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा
देहरादून: प्रदेश में लगातार दूसरी बार पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बडे़ गर्व से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका बेटा अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में अच्छा काम करेगा और पिछले छह महीने के कार्यकाल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। सीएम धामी की मां ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मेरा बेटा अब पांच साल के लिए…
श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
देहरादून: बृहस्पतिवार को श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सभी मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। तमिलनाडु के मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की मछुआरों की यह गिरफ्तारियां दो अलग-अलग घटनाओं में हुई हैं। अधिकारियों ने कहा कि 12 मछुआरों को कच्चातीवू के पास मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया जबकि बाकी मछुआरों को…
प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल और बारिश होने के आसार
देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही ज्यादातर इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश होने के आसार भी है। वहीं जिले के शेष स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। जिन जिलों में गरज ,चमक और हल्की बारिश का अनुमान है उनमे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है| इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने…
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री धामी को दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ
देहरादून : बुधवार को देहरादून के परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान राज्यपाल ने सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चन्दन राम दास और सौरभ बहुगुणा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।सीएम धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले सन्त महात्माओं पर पुष्प वर्षा की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर…
लोगों की परेशानी सुन खुद सफाईकर्मी बन नाले में उतर गए आप नेता, फिर फिल्म ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह दूध से नहाते दिखे
देहरादून: दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर छिड़ी रार के बीच आप नेता नेता हसीब उल हसन शास्त्री ने कमाल कर दिखाया है। पार्क इलाके के दौरे पर निकले आप नेता लोगों की परेशानी सुनकर एक बंद पड़े नाले को साफ करने के लिए खुद सफाईकर्मी बन नाले में उतर गए। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह दूध से नहाते देखा गया। मामला यह है की उन्होंने एक बंद पडा नाला देखा। लोगों ने बताया कि यह जाम पड़ा है। इससे बदबू आती है जिससे आसपास…