देहरादून : कुमाऊं रेजिमेंट के जवान के 7 दिन से लापता होने से हड़कंप मच गया है। जवान के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से बेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई है। हालाँकि, मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हल्द्वानी से ड्यूटी को निकले बिठौरिया नम्बर एक निवासी हिमांशु सिंह (23) कुमाऊं रेजिमेंट का जवान है। जो इन दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात है। जवान के चाचा डिगर सिंह ने बताया कि हिमांशु 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था।…
Month: March 2022
भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट का दावा, कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को संपन्न हो चुके है I वहीं आगामी 10 मार्च को मतदान के परिणाम आने हैं। राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से अपनी सरकार बनाने की कसरत में जुट गए हैं। इसी बीच भाजपा के बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर इन सभी को भाजपा में लाया जाएगा। कहा कि कांग्रेस के कई बडे़ नेता व विधायक प्रत्याशी उनके संपर्क…
पुष्प उत्पादन से बढ़ाई जा सकती है काश्तकारों की आर्थिकी,उत्तराखंड में विभिन्न प्रजाति के पुष्प: राज्यपाल
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने शनिवार को राजभवन में वसंतोत्सव का कर्टेन रेजर जारी करते किया। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आगमी आठ और नौ मार्च को राजभवन में वसंतोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत पुष्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा हैI जिसके चलते आठ मार्च सुबह 10 से शाम छह बजे तक और नौ मार्च को सुबह नौ से शाम चार बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न…
यूक्रेन से भारत वापसी पर बच्चो से लगाये जा रहे मोदी के जयकारों पर गणेश गोदियाल ने ली चुटकी
देहरादून: यूक्रेन से भारत के नागरिकों की वापसी के बाद जिस तरह से भाजपा नेताओं की ओर से पीएम की जय-जयकार के नारे लगवाए जा रहे हैं, उस पर कांग्रेस ने व्यंग किया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री की स्थिति को ही हास्यास्पद बना दिया है। यूक्रेन से रेस्क्यू कर लाए गए बच्चों से पीएम मोदी के जय-जयकार के नारे लगवाए जा रहे हैं। जिसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि…
6 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म,आरोपी फरार
देहरादून: बहादराबाद से 6 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति द्वारा छह वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया गया है। लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना बीते गुरुवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार शाम किशोर घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि गांव के ही एक…
मतगणना वाले दिन को उत्साह की तरह मनाएगी कांग्रेस, कण्ट्रोल रूम भी होंगे सक्रीय: गोदियाल
देहरादून: इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को इस संबंध में पार्टी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों से लंबी चर्चा की। जिसमे तय किया गया कि मतगणना वाले दिन को पार्टी उत्साह के साथ मनाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने बताया कि मतगणना वाले दिन यानि दस मार्च को पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। वहीं कंट्रोल रूम…
वन विकास निगम को कंपनी एक्ट में लाने को लेकर शासन स्तर पर कवायद शुरू, कर्मचारियों का विरोध
देहरादून: उत्तराखंड वन विकास निगम को कंपनी एक्ट में लाने के लिए शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। इससे पूर्व शासन ने इस संबंध में वन विकास निगम प्रबंधन से प्रस्ताव मांगा था, जिस पर कि पिछले सप्ताह, पहले दौर की चर्चा भी हो चुकी है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद वन निगम को कंपनी बना दिया जायेगा। वहीं निगम के कर्मचारियों द्वारा सरकार के इस फैसले का विरोध किया जा रहा हैI बीते 28 फरवरी को शासन स्तर पर हुई बैठक में निगम को कंपनी…
पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने दी जान,आरोपी सिपाही निलंबित
हल्द्वानी: पुलिस के सिपाही की मार के बाद युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैI बताया जा रहा है कि काठगोदाम स्थित पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही ने चौकी के पास ही एक युवक की पिटाई कर दी थी, जिससे युवक ने आहत होकर अपने हाथों के नसें काटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दीI घटना की जानकारी के बाद यहां के एसएसपी पंकज भट्ट ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जाँच के अदेश दे दिए हैंI पुलिस ने शव को…
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 27 MBBS छात्रों के सिर मुंडवाने का वीडियो आया सामने, कॉलेज का रैगिंग से इंकार
देहरादून: शुक्रवार को हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर के एक वीडियो में 27 से ज्यादा छात्र सिर मुंडाकर कतार से कैंपस की सड़कों पर गुजरते नजर आ रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है उनके पास रैगिंग की कोई शिकायत नही आई है। इनमें से कुछ छात्र एप्रन पहने हुए थे और पीठ पर बैग लादकर चल रहे थे। पड़ताल में पता लगा कि यह सभी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। चर्चा है कि, प्रथम वर्ष के सभी स्टूडेंट्स को बाल कटवाने के निर्देश इनके सीनियरों ने…
देहरादून कॉलेज की छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार,अपमान का बदला लेने के लिए की हत्या
देहरादून: देहरादून के कॉलेज की डी- फार्मा की छात्रा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे आरोपी आदित्य तोमर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वंशिका ने एक महीने पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की थी, जिस पर आरोपी ने टिप्पणी की थी। टिप्पणी को लेकर दोनों में कथित तौर पर बहस हो गई और वनिष्का ने इसकी शिकायत अपने दोस्तों से की। आरोपी ने कहा कि वंशिका…