देहरादून: पंजाब में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा हैं| आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोरान बीजेपी पर आरोप लगते हुए केजरीवाल ने कहा, बीजेपी ने डरकर दिल्ली नगर निगम चुनाव को टाल दिया, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है| ऐसे चुनाव टालने से जनतंत्र नहीं बचेगा. उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि कल न मैं रहूंगा और न आप, लेकिन यह देश रहेगा, लोकतंत्र रहेगा, हमें इसकी…
Month: March 2022
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
देहरादून : प्रदेश में एक बार फिरसे भगवा बुलंद हुआ I गुरुवार को विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से भाजपा ने सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है I अपनी विधानसभा सीट खटीमा से मुख्यमंत्री धामी की पराजय हुई I जिसके बाद आज मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने…
चुनाव में मिली करारी हार पर मायावती ने पेश की सफाई
देहरादून: उत्तर प्रदेश चुनाव में निराशजनक प्रदर्शन कर महज एक सीट पर सिमटनी वाली बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने नतीजों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। चुनाव में मिली करारी हार पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, इस बार के चुनाव में मुस्लिमों से भारी भूल हुई है क्योंकि उन्होंने भाजपा को रोकने के लिए सपा को वोट कर दिया और इसकी सजा बसपा को मिल गई। ठीक उसी तरह विभिन्न समाज का कास्ट का वोटर इसलिए भाजपा की तरफ शिफ्ट हो गया कि…
मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा नेता गणेश जोशी ने लगाई हैट्रिक
देहरादून : विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्ता में आने वाली पार्टी का चेहरा साफ़ हो गया है I वही भाजपा नेता गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर इस बार कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो कांग्रेस की गोदावरी थापली ही जमानत बचा पाईं, शेष पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को इस सीट पर लगातार दूसरी बार पराजित किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा…
जनता के जनादेश को हम स्वीकार करते हैं: प्रीतम सिंह
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दून की चकराता सीट से जीत हासिल की है| चकराता की जनता को आभार प्रकट करते हुए प्रीतम ने कहा कि, जनता ने जो जनादेश दिया है, हम उसको स्वीकार करते हैं। हम इस बात का आकलन करेंगे कि हमसे कहां चूक हुई। इसकी समीक्षा की जाएगी। प्रीतम ने आगे कहा, उत्तराखंड की जनता ने हमें क्यों स्वीकार नहीं किया। आने वाले दिनों इसका आकलन किया जाएगा। हम जनता की अदालत में हर पांच साल बाद जाते हैं और…
आप को मिली पंजाब में बहुमत, उत्तराखंड में डब्बा गुल
देहरादून: प्रदेश की राजनीति में जीत का दावा करने वाली अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का डब्बा गुल हो गया|तीसरे विकल्प का दावा करने वाली आप की झोली में एक भी सीट नहीं आई। प्रदेश में पहली बार आप ने 70 सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ा लेकिन अपना खाता खोलने में असफल रही। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) भी गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीत पाए।
कांग्रेस-भाजपा की महिलओं ने ठोकी जीत की ताल
देहरादून : उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस बार खास बात यह है कि इस बार सर्वाधिक आठ महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इनमें छह महिलाओं ने भाजपा के टिकट पर जीत का परचम लहराया है, जबकि कांग्रेस की दो महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटों पर इस बार कुल 632 प्रत्याशियों ने चुनावी रण में ताल ठोकी, इनमें 63 (10 प्रतिशत) महिला प्रत्याशी शामिल रहीं। भाजपा-कांग्रेस के सिंबल पर लड़ी महिला प्रत्याशियों की बात करें तो दोनों दलों…
जसबीर डिंपा ने हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को ठहराया जिम्मेदार
देहरादून: पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद खडूर साहिब के सांसद जसबीर डिंपा ने हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। सांसद डिंपा ने पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण की पार्टी को समीक्षा करनी चाहिए। पंजाब में कांग्रेस तीन महीने पहले जीत रही थी, लेकिन पंजाब पर थोपे गए नेताओं ने पार्टी को इस हाल में लाकर खड़ा कर दिया।
खटीमा सीट से भुवन चंद कापड़ी ने पुष्कर सिंह धामी को दी मात
देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर उत्साह जारी है I चुनावी रूझानों में भाजपा 45 सीटों पर आगे, 22 पर कांग्रेस और तीन सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है । इस बीच कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को करारी शिकस्त दी। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद…
भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा सीट से की जीत हासिल
देहरादून : आज विधानसभा चुनाव के परिणाम के चलते पार्टियों से लेकर आम जनता तक सबमे उत्साह है I इस बीच हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने विजय हासिल की है। वहीं विकासनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान जीते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जीत के बाद कहा कि यह हरिद्वार की जनता की जीत है, उत्तराखंड की जनता की जीत है । भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथक को तोड़ते हुए उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। यह…