देहरादून: राहुल गांधी के सबसे करीबी माने जाने वाले युवा नेता आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। आरपीएन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद राहुल गांधी की टीम के अहम चेहरा माने जाते हैं। सूत्रों के हवाले से माना जा रहा है कि उन्हें भाजपा में शामिल करने में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अहम भूमिका निभाई है। पिछले काफी समय से कांग्रेस में बड़े नेताओं का पलायन लगातार जारी है। पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया उसके बाद जितिन प्रसाद और अब पडरौना के राजा साहब आरपीएन सिंह का पार्टी छोड़कर जाना…
Month: January 2022
गणतंत्र दिवस पर शहर में रूट डायवर्ट, जानिए कहाँ बना जीरो जोन
देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है I इसी के चलते परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए है I कार्यक्रम के दौरान ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं , वीआइपी और अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दायें तरफ मुख्य गेट संख्या एक से प्रवेश करेंगे। जाने पार्किंग व्यवस्था – परेड में शामिल होने…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भरा नामांकन पत्र,सीएम धामी बोले हम अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त
देहरादून : उतराखंड विधानसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है I वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त हैं। हरिद्वार में हमारी पिछली बार से भी अधिक सीटें आने वाली हैं। नामांकन से मदन कौशिक ने सीएम धामी के साथ हर की पैड़ी पर पूजन भी किया। आगामी विधानसभा चुनावों के तहत उत्तराखंड में 28 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगेI इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट…
कांग्रेस के चुनाव अभियान थीम सांग पर जमके थिरके हरदा और हरक सिंह
देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद पहली बार पार्टी के कार्यक्रम में भाग लिया। जिस दौरान उन्होंने पार्टी के थीम सांग पर पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे, लेकिन चर्चा का विषय हरक सिंह रावत बने रहे। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का थीम सांग, जिंगल और वीडियो एक होटल में लांच किया गया। जहां लोक कलाकारों ने थीम सांग पर…
कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर टीका मैखुरी ने कराया निर्दलीय नामांकन
कर्णप्रयाग: भाजपा व कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद लगातार असंतुष्टों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं| दोनों ही पार्टियों के वरिष्ट नेता कुछ पार्टी छोड़ अन्य दलों में शामिल हो चुके हैं तो कुछ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर चुके हैंI इसी क्रम में अब कर्णप्रयाग से भाजपा के वरिष्ट नेता टीका मैखुरी का नाम भी असंतुष्टों में शामिल हो गया हैI मैखुरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने का एलान कर दिया हैI उन्होंने टिकट वितरण…
सोमवार को 11 कोरोना संक्रमितो की मौत,3064 नए मामले
देहरादून : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। हर दिन मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमित 11 मरीजों की मौत हुई। तीसरी लहर के दौरान यह एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत हैं। वहीं सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 3064 नए मामले मिले हैं। जबकि संक्रमण दर 11.76 प्रतिशत रही। राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2985 मरीज ठीक भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से…
स्वर्गीय कपूर के कार्यों को गति देंगी पत्नी सविता कपूर: सीएम धामी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सविता कपूर के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान प्रतिभाग किया। सविता कपूर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व इस क्षेत्र से लगातार विधायक रह चुके दिवंगत नेता हरवंश कपूर की पत्नी है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि स्वर्गीय हरिवंश कपूर का देहरादून के विकास में बड़ा योगदान रहा, उन्होंने कहा कि जिस तरह की पिछले 35 सालों से उनकी कार्यशैली रही है उसी का नतीजा है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व…
जाती प्रमाण पत्र पर उठ रहे सवालो को लेकर. सरिता आर्य ने बोला कांग्रेस पर हमला
नैनीताल : कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई सरिता आर्य ने जाति प्रमाण पत्र पर उठ रहे सवालों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। सरिता ने मल्लीताल में सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वार्ता के दौरान आर्य ने कहा कि वह कई बार अपनी जाति का प्रमाण पत्र देने के साथ ही हाईकोर्ट में भी खुद को साबित कर चुकी है। लेकिन लगातार उनकी जाति को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे…
पहाडों में भारी बर्फ़बारी के चलते हाइवे सहित कई सड़के बंद
देहरादून : प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते पहाड़ी स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई है। जिसके कारण ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होने से हाईवे सहित सड़कें पूरी तरह बंद हो चुकी है। भारी बर्फ़बारी के वजह से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। गंगोत्री यमुनोत्री सहित कई जगह हाईवे पूरी तरह बंद हो चुके हैं। संबंधित विभाग द्वारा लगातार सड़कों को खोलने का कार्य जारी है। राज्य में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के साथ भारी बर्फबारी होने से राज्य की 53 सड़कें 4…
गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे अल्मोड़ा जिले से पांच एनसीसी कैडेट
देहरादून: राज्य के अल्मोड़ा जिले से एसजे विश्वविद्यालय के पांच एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे। कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसे कॉलेज परिवार के लिए गौरव की बात बताया है। एसएससी विश्वविद्यालय में स्थापित 77वें बटालियन के 5 एनसीसी कैडेट का चयन 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस पर परेड सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए हुआ है। कैप्टन डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्जेंट निकिता राणा परेड में शामिल होकर राजपथ पर चलेंगी तो वही…
