देहरादून : कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के तहत कोविड 19 संक्रमण के चलते राजनीतिक दलों के सार्वजनिक स्थानों पर रैली, धरना-प्रदर्शन पर 22 जनवरी तक रोक रहेगी। राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में सभागार की क्षमता 50 प्रतिशत अथवा 300 लोगों को एकत्र होने की अनुमति होगी I इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और 12 वीं कक्षा तक सभी शैक्षणिक संस्थान 22 जनवरी तक बंद रहेंगे। 11 जनवरी को जारी पुरानी एसओपी की अवधि आज समाप्त हो गई थी।…
Month: January 2022
पीएम मोदी के दौरे के दौरान सरकार और पंडा पुरोहितों के बीच सेतु बने पंकज डिमरी
कर्णप्रयाग: त्रिवेन्द्र रावत सरकार में गठित हुए देवस्थानम बोर्ड को तीर्थ पुरोहितों के लंबे आंदोलन के बाद धामी कैबिनेट ने 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए रदद् कर दिया है । देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद पंडा पुरोहितों के आंदोलनों से भारतीय जनता पार्टी को हो रहे नुकसान को देखते हुए भाजपा के पूर्व जिलामंत्री व बद्रीनाथ धाम के पुजारी पंकज डिमरी ने इस पूरे प्रकरण में सेतु कार्य किया । देवस्थानम वॉर्ड गठन के बाद चारो तरफ से आन्दोलन कर रहे पंडा पुरोहितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
विश्वप्रसिद्ध बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन
देहरादून: विश्वभर में अपने नृत्य के लिए प्रसिद्ध 83 वर्षीय पंडित बिरजू महाराज का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। दुनिया भर में अपने कथक नृत्य से हर किसी को कायल कर देने वाले पंडित बिरजू महाराज अब नहीं रहे, उनके निधन पर संगीत जगत में शोक की लहर है। उनकी मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत…
हरक सिंह रावत आज थाम सकते है कांग्रेस का दामन
देहरादून : उतराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है I इसी बीच भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को छह साल के लिए निष्कासित कर मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया I जिसके बाद अब उनकी कांग्रेस में जाने की चर्चा तेज़ हो गयी है I माना जा रहा है कि वे आज दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हरक सिंह ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब भाजपा को हराने के लिए काम…
प्रदेश में 22 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, ऑनलाइन चलेगी क्लास
देहरादून : प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर प्रतिदिन बढती जा रही हैI कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए स्कूलों को 22 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है I स्कूल अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे I इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलाई जाएंगी। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र भी 22 जनवरी तक बंद रहेंगे। बता दे कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन ने विगत सात जनवरी को आदेश जारी कर 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था। जिसके बाद 17 जनवरी यानी…
टिकट को लेकर नाराज़ हरक सिंह कांग्रेस में शामिल होने दिल्ली रवाना
भाजपा में टिकट वितरण पर बोले मदन कौशिक, सभी 70 सीटों पर नामों के पैनल तैयार, 50 पर सहमति
देहरादून: राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के टिकट को लेकर जद्दोजहद जरी हैI वहीं अब जबकि चुनाव की तारीख में एक माह से भी कम समय रह गया है, तब प्रदेश में सत्तारुड पार्टी भाजपा में करीब 50 नामों पर सहमति बन पाई है। जिसको लेकर अब रविवार को नई दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें उत्तराखंड से नामों के पैनल पर विचार किया जायेगा।बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे व राज्य से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश महामंत्री संगठन…
कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर मिले कुछ अहम संकेत
देहरादून: कोरोना की तीसरी लहर के चलते देशभर में खौफ का माहौल हैI ने वेरिएंट ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार से लेकर शसन प्रशासन की और से समय समय पर एसोपी जरी की जा रहीं हैंI वहीं इसको लेकर रिसर्चर की और से भी कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैंI नई दिल्ली स्थित डिपार्टमेंट ऑफ क्लीनिकल वायरोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बाइलियरी साइंसेज ने अपनी खोज के आधार पर बताया है कि, कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर कुछ अहम संकेत मिल रहे…
धर्म संसद: नफरती भाषण के मामले में दूसरी गिरफ्तारी
हरिद्वार: बीते दिनों आयोजित धर्मनगरी में धर्म संसद के चलते नफरती भाषण देने के मामले में पुलिस ने जितेंद्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनकी रिहाई को लेकर अनशन पर बैठे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहआनंद महाराज को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने धर्म संसद में नफरती भाषण देने के मामले में शनिवार को दूसरी गिरफ्तारी की है। नगर कोतवाली पुलिस ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहआनंद महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार के दिन इसी मामले में वसीम…
हरक सिंह को केदारनाथ से चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा हाइकमान की हरी झंडी, लैसडाउन पर मंथन
देहरादून: केदारनाथ से प्रदेश के तेज तर्रार नेता व मंत्री हरक सिंह के केदारनाथ से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है। सूत्रों के अनुसार मंत्री हरक को पार्टी हाइकमान से हरी झंडी मिल गई है। लेकिन अभी भी उनकी लैंसडाउन से अपनी पुत्रवधु को लड़ाने पर असमंजस की स्थिति बनी है। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाइकमान ने हरक सिंह रावत को केदारनाथ से चुनाव लड़ने को लेकर अपनी सहमति दे दी है। लेकिन इसके बावजूद अभी भी हरक सिंह रावत नाराज है। बताया जा रहा…
