दलबदल की राजनीति के बीच जानें, किसने थामा किसका दामन

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में दलबदल की सरगर्मियां लगातार बनी हुई है, किसी धारावाहिक की तरह 2022 के विधानसभा में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहे हैं | वहीं टिकटों की घोषणा से पहले ही कई नाम राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने व पार्टिया बदलने के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं | जिनमे से एक भाजपा से निष्कासित हुए हरक सिंह रावत को कांग्रेस में आखिरकार दोबारा एंट्री मिलने की खबरें चर्चाओं में आ रही हैं | पिछले तीन दिनों से कांग्रेस में शामिल होने के लिए हरक की…

डबल इंजन की सरकार जनता के लिए मुसीबत: मोहन प्रकाश

देहरादून : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश में कांग्रेस के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश ने भाजपा की सरकार पर निशाने में लेते हुए तंज कसा I उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता के लिए मुसीबत वाली सरकार है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत में मोहन प्रकाश ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य की ध्वस्त होती व्यवस्था चिंताजनक है। वहीं पर्वतीय क्षेत्र में कृषि व्यवस्था समाप्त…

गठबंधन का इरादा छोड़ 70 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

देहरादून : उत्तराखंड गठन के बाद से ही समाजवादी पार्टी यहां अपना वजूद तलाश रही है। समाजवादी पार्टी अब प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सभी दलों के साथ गठबंधन का इरादा ख़त्म कर दिया है। पार्टी जल्द ही अपनी दूसरी सूची भी जारी कर देगी। विधानसभा चुनाव में सपा फिर से एक बार ताल ठोक रही है। पार्टी 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। अभी तक वह अन्य दलों से गठबंधन के रास्ते तलाश रही थी, लेकिन बात नहीं…

भाजपा में शामिल हुए कर्नल विजय रावत, डोईवाला सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

देहरादून: भाजपा में दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत की भाजपा में शामिल होने की अटकलें अब दूर हो गई हैं। बीते बुधवार की शाम को वह भाजपा पार्टी में शामिल हो गए | इससे पूर्व ही सुबह उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक विजय रावत डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा में अपनी सदस्यता ग्रहण करने के दौरान विजय रावत ने कहा कि “मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला। मेरे पिता…

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज, हो सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित

देहरादून : आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही प्रत्यासियों के नाम घोषित कर सकती है I गुरुवार शाम यानी आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। जिसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित हो सकती है। जानकारी के अनुसार सीईसी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीट पर भी निर्णय हो सकता है। अभी तक डीडीहाट, रामनगर से हरीश रावत के चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है। लेकिन सीईसी की बैठक के बाद ही पता चलेगा कि किस सीट से उन्हें चुनाव…

प्रदेश में सामने आए कोरोना के 4402 नए मामले, रिकवरी दर 89.96 प्रतिशत

देहरादून : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है I बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 4402 नए मामले सामने आए हैं। वहीं छह लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 1956 मरीज स्वस्थ भी हुए है I वर्तमान में 22962 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं , रिकवरी दर 89.96 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 11.85 प्रतिशत पहुंच गई है। बता दे कि देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1678 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 592, हरिद्वार में 694,…

“शराबबंदी कानून में बदलाव जनता और आरजेडी के मुताबिक होना चाहिए”- आरजेडी प्रवक्‍ता वीरेंद्र

देहरादून: बिहार में शराबबंदी कानून में बदलाव की तैयारी चल रही है। जिससे सियासत गरमाई हुई है। शराबबंदी कानून में खामियों को बताते हुए राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि, नीतीश कुमार की सरकार शराबबंदी कानून में बदलाव जनता और आरजेडी के मुताबिक करे । अगर ऐसा नहीं हुआ तो आरजेडी बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। आरजेडी के मुख्‍य प्रवक्‍ता व विधायक भाई वीरेंद्र शराबबंदी कानून फेल बताते हुए कहा कि, महागठबंधन की सरकार के…

बेटी की हॉस्टल फीस न देने के दबाव बनाने को लेकर महंत इन्द्रेश मेडिकल कालेज में किया हंगामा: मुकदमा दर्ज

देहरादून : श्रीमहंत इन्द्रेश अस्पताल के मेडिकल कालेज पर जबरदस्ती घुसकर कुछ लोगो ने वहाँ के स्टाफ मेम्बेर्स व चिकित्सको के साथ अपमानजनक व्यवहार किया I अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है I अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ दिन पहले वीरेंद्र सिंह नामक एक व्यक्ति चार पांच लोगो के साथ गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज परिसर में जबरदस्ती घुस गए थे I जिसके बाद उन्होंने मेडिकल कालेज के स्टाफ मेम्बेर्स व चिकित्सको के साथ गाली…

कर्नल विजय रावत और मुख्यमंत्री धामी की मुलाकात से गरमाई सियासत

देहरादून: चुनावी माहौल के बीच सियासत लगातार गरमाई हुई है | इस परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजधानी में हुई एक मुलाकात अब सियासी चर्चाओं में अहम मुद्दा बन गई है। यह मुलाकात बुधवार को देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच हुई। जिसके बाद कर्नल विजय रावत के भाजपा में शामिल होने की आशंकाएं तेज हो गई हैं। कर्नल विजय रावत से मुलाकात को लेकर सीएम धामी का एक…

26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड में नजर आएगी देवभूमि उत्तराखंड की झांकी

देहरादून : गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होने वाली परेड इस बार कुछ खास होगी I इस बार देवभूमि उत्तराखंड की झांकी भी परेड में नजर आएगी। इस झांकी में सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चांठी पुल और भगवान बद्रीविशाल के मंदिर की भव्यता एवं दिव्यता को भव्य रूप से दर्शाया जाएगा। नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान के अनुसार गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब का प्रदर्शन उत्तराखंड की झांकी में सबसे आगे होगा। इसके बाद टिहरी बांध फिर डोबरा चांठी पुल और अंत…