देहरादून: राज्य में जहां एक ओर सैनिकों के सम्मान में सैन्य धाम की स्थापना की जा रही है, वहीं इसके उलट भू माफियाओं की दबंगई के चलते सैनिक के भवन पर कब्ज़ा करने का मामला प्रकाश में आया हैI नेवल आफिसर वी के कपूर की पत्नी सविता कपूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके घर जिसमें वो निवास कर रही थी,अचानक कुछ लोगों ने साजिशन घर को जेसीबी से ढहा दिया है। क्लेमेन्टाउन स्थित नेवल आफिसर वी के कपूर की पत्नी सविता कपूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि…
Month: January 2022
विधि के छात्रों ने की परीक्षा तिथि बदलने की मांग
देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में एल एल बी में अध्य्यनरत छात्रों ने कुलपति से परीक्षातिथि बदलने की मांग की है। राज्य में चल रहे चुनावी माहोल और मतदान को देखते हुए छात्रों ने घोषित परीक्षा तिथि,12,16 और 17 फरवरी को अविलंब परिवर्तित करने की मांग की है । उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान छात्र मोहित कुमार ने कहा कि चुनाव प्रजातांत्रिक ब्यवस्था का त्योहार है।जिसें नौजवान बढ़ चढ़ कर भागेदारी करता है।परीक्षा समय बदलने से मतदान का प्रतिशत बढेगा और छात्र अपने मत…
“प्रदेश में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है”-गरिमा मेहरा दसोनी
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसोनी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से उत्तराखंड सरकार पर बड़ा निशाना साधा है| उन्होंने शिक्षा मंत्री पर विभाग कि स्थिति को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया है| शिक्षा पर चल रही लापरवाही को दीखते हुए गरिमा ने परदेश में सरकार कि जगह सर्कस के चलने का दावा किया है| गरिमा मेहर ने कहा कि, उत्तराखंड 21 वर्षों से लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की दुर्दशाओ को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लेकिन विडंबना यह…
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जन जागृति पार्टी ने ठोकी ताल।
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जन जागृति पार्टी ने भी अपनी ताल ठोक दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ने 13 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। ये जानकारी देते हुए सुरेश कुमार ने बताया कि पार्टी ने अपनी पहली सूची में 13 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है जिनमे कैंट और पुरोला विधानसभा से वे खुद चुनाव लड़ेंगे जबकि बलबीर तलवाड़ धर्मपुर से,आशुतोष बड़ाक सहसपुर,नरेश वैध राजपुर,मुकेश चंद यमकेश्वर,संतोष दीक्षित डोईवाला,समीर कामयाब रुड़की,रोनक अली भगवानपुर,मोहम्मद समीर मंसूरी,मोहम्मद माजिद विकासनगर,खुर्शीद अहमद रायपुर और इरफान…
भड़काऊ भाषण मामले में वसीम रिजवी की जमानत फिर खारिज
देहरादून: यूपी के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के हरिद्वार धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में जमानत अर्जी एडीजे चतुर्थ रितेश श्रीवास्तव ने खारिज कर दी है। बता दे कि वसीम रिजवी पर प्रेस क्लब में पुस्तक विमोचन और 17 से 19 दिसंबर तक खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में हुई धर्म संसद के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इन मुकदमो के चलते उनको गिरफ्तार किया गया था।…
चुनावी राय को लेकर आखिर जनता क्यों है खामोश ?
आँचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। जिसको लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गयी है। तो कही राजनैतिक पार्टियो के अंदर दलबदल का सिलसिला तेज़ हो गया है कही वहीं सीटों को लेकर मतभेद जारी है। लेकिन सभी दल सियासी दौड़ में इतने व्यस्त है कि जनता क्या चाहती है और क्या उम्मीदे कर रही है I इस सबका उनके लिए कोई मायने नहीं है I इस सब के बीच मुख्य बात जो सामने आ रही है कि प्रदेश की जनता…
कोरोना वायरस से संक्रमित हुए LBSNA के 84 अधिकारी
देहरादून: प्रदेश में लगातार कारोंना संक्रमण के मामले आ रहे हैं | वहीं 19 जनवरी को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 84 अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज उप्रेती ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 480 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का एक दल रविवार को गुजरात से यहां पहुंचा था। देहरादून रेलवे स्टेशन पर उनकी आरटी-पीसीआर जांच की गयी थी जिसमें 84 लोगों के संक्रमित होने…
युवती की निजी फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून : गूगल अकाउंट हैक कर युवती को पैसो के लिए ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। हालाँकि आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक ने देहरादून निवासी युवती का गूगल अकाउंट हैक कर उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी थी। प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने थाने में सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके गूगल अकाउंट को हैक कर दिया है। वह अज्ञात व्यक्ति फोन करके उसकी निजी फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी…
प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, बद्रीनाथ में जमकर हुई बर्फ़बारी
देहरादून: प्रदेश में लगातार सर्दी का कहर जारी है | वहीं पश्चिमी उफान के चलते फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम में आए बदलाव के कारण गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। सुबह से ही देहरादून सहित अन्य कईं इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।और इसी बीच बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्रीधाम के साथ ही आसपास की चोटियों बंदरपूंछ, सप्त…
भाजपा ने जारी की प्रत्यासियों की पहली सूची, खटीमा से सीएम धामी उम्मीदवार
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है। जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रत्यासियों की सूची जारी होने से पहले सीएम धामी किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर काफी चर्चाए हो रही थी I लेकिन भाजपा ने अब सूची जारी कर सीएम धामी के खटीमा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है I बाकी बची शेष सीटों पर…
