विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन

देहरादून:  बदरीनाथ व कर्णप्रयाग से विधायक रहे पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया है। मैखुरी पिछले कुछ दिनों से देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने डा. मैखुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी को कुछ दिन पूर्व कोरोना हुआ था। कोरोेना से उबरने के बाद एक बार फिर उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। जिस पर उन्हे उपचार के लिए तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया…

भाजपा से निलंबित लाखीराम ने दिया स्पष्टीकरण

देहरादून:  भाजपा से निलंबित होने के बावजूद लाखीराम जोशी का रुख अब भी कमजोर नहीं पड़ा है। लाखीराम जोशी ने पार्टी को अपना जवाब तो दे दिया है, लेकिन वह आज भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे और भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट के दिए जांच के आदेश पर जांच कराने की मांग कर हैं। उन्होंने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अपना लिखित स्पष्टीकरण पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को दिया। लाखीराम जोशी ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री पर हाईकोर्ट की तरफ से आदेश जारी हुए हैं, ऐसे में…

कांग्रेस का आरोप, भाजपा ने कोराना नियमों की उड़ाई धज्जियां : जोशी

देहरादून :   कांग्रेस नेता महेश जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आगमन पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों ने कोराना गाइड लाइन का उलंघन किया है। जगह-जगह मानव श्रृंखला बना कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई । उन्होंने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वो महामारी एक्ट में दोहरा माप दंड अपना रही है, और केवल विपक्ष पर ही मुकदमा दर्ज हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोंना के मामले निरन्तर बढ़ रहे हैं और मौत…

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे दून : कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने किया शक्ति प्रदर्शन भाजपाईयों ने सड़कों पर बनाई मानव श्रृंखला देहरादून:  शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून में पहुंचे। देहरादून रिस्पना पुल से लेकर राजपुर रोड होते हुए बीजापुर गेस्ट हाउस तक उनका सड़कों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सड़कों पर लोगों को जाम की परेशानी से भी जूझना पड़ा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में आए हुए है।   शनिवार को वह हरिद्वार से देहरादून पहुंचे हैं। इस दौरान देहरादून रिस्पना पुल से…

एडिटर्स गिल्ड की मीडिया संस्थानों को सलाहः किसान आंदोलन पर जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ निष्पक्ष व सन्तुलिति कवरेज करें

प्रदर्शनकारी किसानों को खालिस्थानी और राष्ट्र विरोधी के तौर पर पेश ना करे मीडियाः एडिटर्स गिल्ड संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने वालों के खिलाफ कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए देहरादून:   एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इडिया ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर मीडिया की भूमिका पर चिंता जताई है। प्रदर्शनकारी किसानों को मीडिया द्वारा खालिस्थानी और राष्ट्र विरोधी बताने को लेकर एडिटर्स गिल्ड ने नाराजगी जताते हुए एक एडवाइजर जारी की।जिसमें गिल्ड ने मीडिया संस्थनों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की सहला दी है। शुक्रवार को एडिटर्स गिल्ड ने एडवाइजरी जारी…

जेपी नड्डा को काले झण्डे दिखाने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार:   उत्तराखण्ड दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को काले झण्डे दिखाने गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस लाईन ले जाया गया। युवा कांग्रेस की ओर से दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का काले झण्डे दिखाने की घोषणा की गयी थी। घोषणा के मुताबिक कार्यकर्ता कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर इंजीनियर के नेतृत्व में काले झण्डे दिखाने के लिए दूधाधारी चैक पर एकत्र हो गए। जहां पहले से ही तैनात पुलिस बल ने सभी को हिरासत में…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ. निशंक ने किया सीएम त्रिवेंद्र का बचाव हरदा पर साधा जमकर निशाना

देहरादून:  बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का चार दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुक्रवार यानी आज से शुरू हो गया है। उनके दौरे को लेकर पार्टी नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए हरिद्वार पहुंचे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार का बचाव करते हुए कोरोना के बीच हुए कुंभ 2021 के कार्यों पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की पीठ थपथपाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.…

वन विकास निगम सॉफ्टवेयर का ई-ऑक्शन पोर्टल शुरू मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

ई-गवर्नेंस की दिशा में वन विभाग का यह अच्छा प्रयासः त्रिवेन्द्र प्रकाष्ठ एवं वनोपज के क्रय के लिए होगा ई-ऑक्शन देहरादून:  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड वन विकास निगम सॉफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस की दिशा में वन विकास निगम का यह एक अच्छा प्रयास है। वन उपजों एवं प्रकाष्ठ के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के कार्यों में तेजी आयेगी। प्रकाष्ठ एवं वनोपज क्रय करने वालों को ई-ऑक्शन प्रक्रिया होने से अनावश्यक परेशानी भी…

बी. ऐस. नेगी पॅलिटैक्निक ने डिप्लोमा कार्स में छात्राओं के लिए किया कई आकर्षक योजनाओं का शुभआरम्भ

पहले आओ पहले पाओ के माध्यम से मिलेगा प्रवेश के साथ योजनाओं का लाभ हाईस्कूल उतीर्ण छात्राओं के लिए विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश हेतु 2020-2021 में 50 प्रतिशत की छूट प्रथम समेेस्टर में फीस के साथ सीधा ऐडमिशन देहरादूनः  बी0 एस0 नेगी महिला पाॅलीटेैक्निक संस्थान के अध्यक्ष हर्षमणि ब्यास ने शुक्रवार को  प्रैस वार्ता कर संस्था ’द्धारा कोविड -19 के चलते आम जनता की आर्थिकी को मध्य नजर रखते हुए संस्था की ओर से विद्या दान महादान के आधार पर विशेष डिस्काउंट तथा अन्य आकर्षक योजनाओं की घोषणा की…

भाजपा. कांग्रेस का भ्रष्टाचारी शासन और बर्दाश्त नहीं करेगी जनता : प्रमिला रावत

देहरादूनः  उक्रांद ने जिला हरिद्वार में वृहस्पतिवार को एक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसके तहत महिलाओं ने बड़ी संख्या में उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उक्रांद महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत सहित पार्टी के आाला नेता शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान प्रदेश से जुड़े विभन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं विकास के मुद्दों को लेकर मौजूदा सरकार को उदासीन बताते हुए उक्रंद द्वारा बड़ा आन्दोलन चलाने की बात कही गई। उक्रांद की केंद्रीय महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हए कहा कि कांग्रेस भाजपा का…