देहरादून : ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में तीसरी शादी करने आए दूल्हे की उसकी दूसरी पत्नी और अन्य महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बमुश्किल गुस्साए परिजनों से बचाकर थाने पहुंचाया। दरअसल, शुक्रवार दोपहर एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह चल रहा था। बरात पहुंच चुकी थी। दूल्हे के स्वागत की रस्में चल रहीं थीं। तभी मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंच गई। महिला ने बताया…
Category: उत्तराखंड
पिथौरागढ़ में जंगल में लगी आग, वन क्षेत्रों में हुआ नुकसान
देहरादून : उत्तराखंड के जंगलों में फिरसे आग लगने की खबर सामने आई है । बता दें कि शनिवार सुबह सीमांत जिले पिथौरागढ़ में जंगल की आग भड़क गई। यहां भी लगातार वन क्षेत्रों को नुकसान की खबरें आ रही है। जिले के मुख्यालय से लगे जंगलों के साथ-साथ बेड़ीनाग, गंगोलीहाट कनालीछीना, डीडीहाट और अस्कोट के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। इस बारे में डीएफओ कोको रोसे का कहना है कि आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग की अधिकतर घटनाएं पंचायती वनों में हैं।…
प्रदेश में फिर बढ़ने लगा तापमान, कुछ पर्वतीय छेत्रों में बारिश की संभावना
देहरादून : प्रदेश में कुछ दिन की राहत के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी फिर से शुरु हो गई है I हालांकि शनिवार को भी कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार जरूर हैं, लेकिन बाकी जगह मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप निकलने…
सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर सुनी जन समस्यायें, तुरंत समाधान करने के दिए निर्देश
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, सभी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के तुरंत निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियो को निर्देशित किया गया है की ब्लॉक स्तर की समस्याओं का…
सीएम धामी ने किया हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के 6 पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। उत्तराखण्ड के 6 जनपदों में इन 15 पुलों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नदी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम दिल्ली के लिए होंगे रवाना
देहरादून : शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना होंगे I जानकारी के अनुसार वह शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं उनके दिल्ली दौरे की सूचना के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री उप चुनाव किस सीट से लड़ेंगे, इस विषय पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ ही सीएम धामी शनिवार को शाम चार बजे राजघाट पर…
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के जखोल में किया बिशु मेले का उद्धघाटन, पुरोला और आस पास के क्षेत्र को विशेष बागवानी क्षेत्र बनाने के किए जाएँगे प्रयास
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरकाशी के जखोल स्थित सोमेश्वर मंदिर के प्रांगण में आयोजित बिशु मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा इस मेले का महत्व धर्म और आस्था के साथ ही लोक संस्कृति और संवर्धन से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि रवांई- जौनसार क्षेत्र की लोक संस्कृति अपने आप में एक विशेष संस्कृति का परिचायक है । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड का चहुमुखी विकास…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘उत्तराखंड के महानायक’’ पुस्तक का किया विमोचन
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक ’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक योगेश कुमार एवं अजित द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के दस महान विभूतियों पंडित बद्री दत्त पाण्डे, गौरा देवी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, कबूतरी देवी, माधो सिंह भण्डारी, शैलेश मटियानी, श्रीदेव सुमन, तीलू रौतेली एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के बारे में जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘उत्तराखंड के महानायक’’ पुस्तक का किया विमोचन
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक ’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक योगेश कुमार एवं अजित द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के दस महान विभूतियों पंडित बद्री दत्त पाण्डे, गौरा देवी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, कबूतरी देवी, माधो सिंह भण्डारी, शैलेश मटियानी, श्रीदेव सुमन, तीलू रौतेली एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के बारे में जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा…
मुख्यमंत्री धामी आई.आई.पी मोहकमपुर के 63वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को आई.आई.पी मोहकमपुर में भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के 63वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज बैसाखी, भगवान महावीर जयंती, डा. भीमराव अंबेडकर जयंती तथा सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) स्थापना दिवस है। इस अवसर पर उन्होंन सर्वप्रथम भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अबेंडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने आईआईपी द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि…