गुलदार के हमले से महिला घायल,ग्रामीणों में दहशत

गुलदार के हमले से महिला घायल,ग्रामीणों में दहशत रूद्रप्रयाग: बसुकेदार उप तहसील के डांगी-सिनघाटा गांव में पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस घटना में 40 वर्षीय महिला संपदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्रीय जनता में दशहत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। संपदा देवी पत्नी ताजबर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के…

झटकाः बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल

झटकाः बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया। रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव…

राज्यपाल ने दिया संदेश, राजभवन से वर्षा जल संरक्षण कर शुरू की पहल

राज्यपाल ने दिया संदेश, राजभवन से वर्षा जल संरक्षण कर शुरू की पहल -पानी की बचत करना सबकी जिम्मेदारी: राज्यपाल देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वर्षा जल संरक्षण प्रणाली के कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्षा के जल को संरक्षित कर उसे पुनः उपयोग में लाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राजभवन में भी यह पहल की गई है कि किस प्रकार यहां वर्षा के जल को…

मुख्य सचिव ने की लंपी बीमारी को लेकर सम्बंधित अधिकारीयों संग बैठक

मुख्य सचिव ने की लंपी बीमारी को लेकर सम्बंधित अधिकारीयों संग बैठक देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि लंपी बीमारी से लड़ने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। शुक्रवार को सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि पूरे प्रदेश को सैचुरेट करने के लिए प्रदेशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बीमारी…

मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अधिकारियों को दिये अहंम निर्देश

मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अधिकारियों को दिये अहंम निर्देश -मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए करें और प्रभावी प्रयास: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मातृ मृत्यु दर को कम करने एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक कीI इस दौरान सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिएI उन्होंने मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत बताई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम…

भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल

भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो और दून डिफेंस ड्रीमर्स द्वारा आयोजित ‘‘जय हिन्द.. एक फौजी ऐसा भी’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। भारतीय सेना के वीर सैनिकों पर आधारित इस कार्यक्रम में उनके शौर्य, साहस और बलिदान की अमर गाथाओं को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान विभिन्न अवसरों पर अपनी बहादुरी से दुश्मनों को परास्त करने वाले देश के गौरव सैनिकों और उनकी शौर्यगाथा को…

सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश, राजस्व वसूली में लाई जाए तेजी

सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश, राजस्व वसूली में लाई जाए तेजी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए खनन एवं राजस्व विभाग की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने खनन विभाग एवं खनन के क्षेत्र में कार्य कर रहे जीएमवीएन, केएमवीएन एवं वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जो लॉट अभी सक्रिय नहीं हैं, उनको सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश…

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत सभी चौकियों पर लहराएगा तिरंगा: पुलिस महानिदेशक

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत सभी चौकियों पर लहराएगा तिरंगा: पुलिस महानिदेशक देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ’मेरी माटी मेरा देश’, ’हर घर तिरंगा’ अभियान व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में परिक्षेत्र व जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना चैकियों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाये जाने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि समस्त जनपद प्रभारियां द्वारा हेट स्पीच के मामलों में उच्चतम न्यायालय के दिशाकृनिर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित…

मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में आज (शुक्रवार को) गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने बताया कि इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं…

गंगा का जलस्तर घटने-बढ़ने से दहशत में ग्रामीण

गंगा का जलस्तर घटने-बढ़ने से दहशत में ग्रामीण हरिद्वार: भारी बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। इसकी वजह से देहात के इलाकों में दहशत है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन की ओर से लोगों से गंगातट पर न जाने की अपील की जा रही है। कई दिनों से क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते गंगा नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है। दो दिन पहले गंगा नदी का जलस्तर 294 यानी खतरे के निशान पर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार सुबह भी गंगा का जलस्तर…