देहरादून: उत्तराखंड की लोक संस्कृति,लोक परंपराओं,लोक उत्सवों और लोकगीतों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले लोक गायक हीरा सिंह राणा के परिजनों को दिल्ली बीजेपी ने शनिवार को सम्मानित किया। वेस्ट विनोद नगर दिल्ली स्थित दुर्गा मात मंदिर कुमांऊ स्क्वायर में आयोजित एक सादे आयोजन में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं जिला मयूर विहार भाजपा अध्यक्ष विनोद बछेती ने स्व.हीरा राणा जी की पत्नी विमला राणा एवं पुत्र हिमांशु राणा को दिल्ली बीजेपी के तरफ से सम्मान स्वरूप 2 लाख रूपये की राशि शॉल और पुष्प गुछ प्रदान…
Category: उत्तराखंड
युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला
-सरकार किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहतीः यश विकासनगर: युवा कांग्रेस ने बाबुगढ़ चुँगी पर भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर थौपे जा रहे काले कानून के विरोध मं केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया ओर जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जबरदस्ती किसानों पर काला कानून थोपना चाह रही है। चंद पूंजीपतियो को लाभ पहुँचाने के लिए किसानों के अधिकारो का हनन कर रही है। भाजपा सरकार काला कानून लाकर किसानों को पूंजीपतियो का गुलाम बनाना चाह…
झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के साथ मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन
-बच्चों को केक, बिस्किट व खाद्य सामग्री वितरित की विकासनगर: राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल का जन्मदिन बाड़वाला स्थित झुग्गी झोपड़ियों में बच्चों के साथ मनाया। राहुल प्रियंका गांधी सेना के पदाधिकारी छोटे बच्चों के लिए केक, बिस्किट नमकीन दाल चावल व अन्य सामग्री साथ लेकर बाड़वाला स्थित झुग्गी बस्ती में छोटे बच्चों के बीच पहुंचे। पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के जन्मदिन का केक निकालकर बच्चों के बीच सजाया बच्चों से ही कटवाया तो मारे खुशी के सारे बच्चे झूम उठे। इसके बाद सेना के…
भारतीय संविधान को स्कूल सिलेबस में जोड़े जाने की मांग
-बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि विकासनगर: केसरी बिहार नगरपालिका क्षेत्र विकासनगर में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण पर सभी लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड संवैधनिक अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कहा भारत देश की सारी व्यवस्थाएं आज भारतीय संविधान के आधार पर चलती है, इसलिए केंद्र सरकार को शीघ्र ही एक आदेश जारी कर हर राज्यों को निर्देशित करना चाहिए कि, आप सभी स्कूलों में भारतीय…
राज्यभर में मजदूरों के बंद किये गए पंजीकरण सेंटरों को पुनः खोले राज्य सरकारः संजय चोपड़ा
हरिद्वार: दैनिक मजदूरी के कामगार राजमिस्त्री मजदूरों के उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा लक्सर, जसपुर, उधम सिंह नगर, पौड़ी, कोटद्वार इत्यादि क्षेत्रों में पंजीकरण सेंटर बंद किए जाने से नाराज श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रमिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष, उत्तराखंड शासन श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर ईमेल के माध्यम से मांग की भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के दृष्टिगत राज्य भर में श्रमिकों के कल्याण हेतु राजमिस्त्री भवन…
विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन
देहरादून: बदरीनाथ व कर्णप्रयाग से विधायक रहे पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया है। मैखुरी पिछले कुछ दिनों से देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने डा. मैखुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी को कुछ दिन पूर्व कोरोना हुआ था। कोरोेना से उबरने के बाद एक बार फिर उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। जिस पर उन्हे उपचार के लिए तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया…
भाजपा से निलंबित लाखीराम ने दिया स्पष्टीकरण
देहरादून: भाजपा से निलंबित होने के बावजूद लाखीराम जोशी का रुख अब भी कमजोर नहीं पड़ा है। लाखीराम जोशी ने पार्टी को अपना जवाब तो दे दिया है, लेकिन वह आज भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे और भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट के दिए जांच के आदेश पर जांच कराने की मांग कर हैं। उन्होंने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अपना लिखित स्पष्टीकरण पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को दिया। लाखीराम जोशी ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री पर हाईकोर्ट की तरफ से आदेश जारी हुए हैं, ऐसे में…
कांग्रेस का आरोप, भाजपा ने कोराना नियमों की उड़ाई धज्जियां : जोशी
देहरादून : कांग्रेस नेता महेश जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आगमन पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों ने कोराना गाइड लाइन का उलंघन किया है। जगह-जगह मानव श्रृंखला बना कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई । उन्होंने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वो महामारी एक्ट में दोहरा माप दंड अपना रही है, और केवल विपक्ष पर ही मुकदमा दर्ज हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोंना के मामले निरन्तर बढ़ रहे हैं और मौत…
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे दून : कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने किया शक्ति प्रदर्शन भाजपाईयों ने सड़कों पर बनाई मानव श्रृंखला देहरादून: शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून में पहुंचे। देहरादून रिस्पना पुल से लेकर राजपुर रोड होते हुए बीजापुर गेस्ट हाउस तक उनका सड़कों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सड़कों पर लोगों को जाम की परेशानी से भी जूझना पड़ा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में आए हुए है। शनिवार को वह हरिद्वार से देहरादून पहुंचे हैं। इस दौरान देहरादून रिस्पना पुल से…
एडिटर्स गिल्ड की मीडिया संस्थानों को सलाहः किसान आंदोलन पर जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ निष्पक्ष व सन्तुलिति कवरेज करें
प्रदर्शनकारी किसानों को खालिस्थानी और राष्ट्र विरोधी के तौर पर पेश ना करे मीडियाः एडिटर्स गिल्ड संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने वालों के खिलाफ कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए देहरादून: एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इडिया ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर मीडिया की भूमिका पर चिंता जताई है। प्रदर्शनकारी किसानों को मीडिया द्वारा खालिस्थानी और राष्ट्र विरोधी बताने को लेकर एडिटर्स गिल्ड ने नाराजगी जताते हुए एक एडवाइजर जारी की।जिसमें गिल्ड ने मीडिया संस्थनों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की सहला दी है। शुक्रवार को एडिटर्स गिल्ड ने एडवाइजरी जारी…